निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), एलएसबीए, मनरेगा एवं नल-जल योजना की विस्तृत जांच की गई। इस क्रम में उप विकास आयुक्त ने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों से सीधे संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन, गुणवत्ता एवं प्राप्त लाभ के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
वार्ड संख्या-14 में नल-जल योजना के संबंध में ग्रामीणों द्वारा शिकायत किए जाने पर उप विकास आयुक्त ने संबंधित कनीय अभियंता (JE) से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया।
एलएसबीए के अंतर्गत साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि सफाईकर्मी नियमित रूप से कार्य पर नहीं आते हैं तथा कभी-कभी ही साफ-सफाई की जाती है। इस पर संबंधित बीसी (BC) से भी स्पष्टीकरण की मांग करने का निर्देश दिया गया।
उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को सभी योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान निदेशक, डीआरडीए, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा),APO श्री आलोक, प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) सहित प्रखंड के अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
