Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    डुमरा एसएफसी गोदाम में घटिया चावल मिलने का आरोप, जनप्रतिनिधियों ने वितरण पर रोक लगाने की मांग की

    July 2, 2026

    भुतही थाना के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ, विधायक गायत्री देवी और एसपी ने किया निरीक्षण

    July 2, 2026

    सीतामढ़ी पुलिस में पदोन्नति समारोह आयोजित, सार्जेंट से सार्जेंट मेजर बने अधिकारी

    July 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»मेजरगंज प्रखंड की बहेरा पंचायत में आयोजित हुआ ‘जनता का दरबार’, जिलाधिकारी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं
    Bihar

    मेजरगंज प्रखंड की बहेरा पंचायत में आयोजित हुआ ‘जनता का दरबार’, जिलाधिकारी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

    adminBy adminJuly 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक – 01 जुलाई 2026

    मेजरगंज प्रखंड की बहेरा पंचायत में आयोजित हुआ ‘जनता का दरबार’, जिलाधिकारी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

    मेजरगंज प्रखंड अंतर्गत बहेरा पंचायत के मध्य विद्यालय, माधवपुर परिसर में जिलाधिकारी रिची पांडे की अध्यक्षता में ‘जनता का दरबार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों का स्थानीय स्तर पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना तथा प्रशासन एवं जनता के बीच संवाद को और अधिक सशक्त बनाना था।
    जनता का दरबार सत्र के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। जिलाधिकारी ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
    जनता दरबार में ग्रामीणों द्वारा यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया कि पंचायत भवन में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति नियमित एवं संतोषजनक नहीं रहती है, जिसके कारण आम लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए प्रखंड एवं जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया कि पंचायत सरकार भवन में प्रतिनियुक्त सभी विभागीय कर्मियों एवं पदाधिकारियों की नियमित उपस्थिति हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर ही अधिकतम सेवाओं की उपलब्धता सरकार की प्राथमिकता है तथा इस संबंध में किसी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
    जनता दरबार में खनन साथ ही अतिक्रमण एवं अवैध गतिविधियों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए नियमित निरीक्षण एवं प्रभावी निगरानी व्यवस्था विकसित करने का भी निर्देश दिया।
    कार्यक्रम के दौरान लोगों द्वारा सरकारी योजनाओं के लाभ, राजस्व मामलों, प्रमाण-पत्र निर्गत करने, पेयजल, सड़क एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित विषय भी उठाए गए, जिनके निष्पादन हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
    जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की सफलता का वास्तविक मापदंड आम जनता की संतुष्टि एवं उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान में निहित है।
    उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े, बल्कि प्रशासन स्वयं जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का निराकरण करे। जनता का दरबार इसी सोच को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

    कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा फाइलेरिया के मरीजों के बीच फैलारिया किट का वितरण किया गया। साथ ही टीवी के मरीजों के बीच न्यूट्रीशन सपोर्ट किट का वितरण किया गया।

    इस अवसर पर जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

    Bahera Panchayat Bihar News District Administration Filariasis Kit Distribution Janata Ka Darbar Majorganj News Panchayat Government Building Public Grievance Redressal Richi Pandey Rural Development Sitamarhi News TB Nutrition Support Kit
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमेजरगंज प्रखंड की बहेरा पंचायत में आयोजित हुआ ‘जनता का दरबार’, जिलाधिकारी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं
    Next Article ए० एन० एम को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश।
    admin

    Related Posts

    डुमरा एसएफसी गोदाम में घटिया चावल मिलने का आरोप, जनप्रतिनिधियों ने वितरण पर रोक लगाने की मांग की

    July 2, 2026

    भुतही थाना के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ, विधायक गायत्री देवी और एसपी ने किया निरीक्षण

    July 2, 2026

    सीतामढ़ी पुलिस में पदोन्नति समारोह आयोजित, सार्जेंट से सार्जेंट मेजर बने अधिकारी

    July 2, 2026

    14 हजार 477 एलपीजी गैस उपभोक्ताओं ने 30 जून को किया बुकिंग

    July 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    डुमरा एसएफसी गोदाम में घटिया चावल मिलने का आरोप, जनप्रतिनिधियों ने वितरण पर रोक लगाने की मांग की

    By adminJuly 2, 20260

    आज दिनांक एक साथ 2026 को डुमरा एफसीआई गोदाम में आम जनों के शिकायत के…

    भुतही थाना के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ, विधायक गायत्री देवी और एसपी ने किया निरीक्षण

    July 2, 2026

    सीतामढ़ी पुलिस में पदोन्नति समारोह आयोजित, सार्जेंट से सार्जेंट मेजर बने अधिकारी

    July 2, 2026

    14 हजार 477 एलपीजी गैस उपभोक्ताओं ने 30 जून को किया बुकिंग

    July 2, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (233)
    • Breaking News (1,356)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (79)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?