[24/06, 6:08 pm] Parmal Sir Dpro Madhubani: *समाहरणालय, मधुबनी*
================
*जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
================
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक – 24/06/2026*
================
*मखाना उत्पादन एवं उद्यमिता विकास पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण संपन्न*
———————————————-
*मधुबनी 24 जून 2026*
*मखाना उत्पादन एवं उद्यमिता विकास पर मंगलवार को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर के अंतर्गत क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र (RRS), झंझारपुर द्वारा मधुबनी जिले के भगवतीपुर ग्राम में “मखाना उत्पादन एवं उद्यमिता विकास” विषय पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 50 से अधिक किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने किसानों को मखाना की उन्नत एवं वैज्ञानिक खेती, उत्पादन वृद्धि तथा मूल्य संवर्धन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान किए। प्रशिक्षण में डॉ. सुनील कुमार मंडल, सहायक प्राध्यापक, ने मखाना फसल में लगने वाले प्रमुख कीटों एवं रोगों की पहचान, उनके प्रभाव तथा प्रभावी नियंत्रण एवं उपचार के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को समय पर निगरानी एवं समेकित कीट एवं रोग प्रबंधन अपनाने की सलाह दी। धीरेंद्र कुमार, तकनीकी पदाधिकारी ने मखाना खेती में खेत एवं जलाशय की तैयारी, पौध स्थापना तथा बेहतर उत्पादन हेतु आवश्यक प्रबंधन उपायों के बारे में किसानों को विस्तृत जानकारी प्रदान किए। आशिष राय, STA एवं सूचना पदाधिकारी, ने मखाना की वैज्ञानिक खेती की तकनीकों पर प्रकाश डालते हुए किसानों को उत्पादन बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने मखाना प्रसंस्करण (Processing), पैकेजिंग (Packaging) एवं मूल्य संवर्धन (Value Addition) के माध्यम से आय बढ़ाने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान, मुरारी झा, भगवती मुखिया तथा परमेश्वर मुखिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विशेषज्ञों से अपनी समस्याओं के समाधान प्राप्त किए। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम किसानों को मखाना उत्पादन की नवीन तकनीकों से जोड़ने तथा उद्यमिता विकास के माध्यम से उनकी आय बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।*
———————- ———————————————————————
================
*बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर ’06276-222576 पर भी ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।*
================
================
*DPRO,MADHUBANI*
[24/06, 6:36 pm] Parmal Sir Dpro Madhubani: *River- Bhutahi Balan
*District – Madhubani
*Station – (Ekamma syphon at km 9.00 of LBBE)
HFL- 72.10 M (Year-2024)
DL – 69.50 M
*23.06.2026*
At 6.00AM , wl- 68.59m( ⬇️)
At 6.00PM , wl- 68.59m( ↔️)
*24.06.2026*
At 6.00AM,wl-68.59m(↔️)
At 6.00PM,wl-68.59m(↔️)
*Source- WRD
[24/06, 6:36 pm] Parmal Sir Dpro Madhubani: .*River-* Kamla Balan
*District -* Madhubani
*Station* – Jhanjhaarpur Rail Bridge (D/S)
HFL- 53.11 M (Year-2019)
DL- 50.50 M
*23.06.2026*
At 6.00AM , wl- 49.90m (⬆️) at 06.00.pm.wl.49.60.m(⬇️) *24.06.2026*
at.06.00.am wl.49. 45 .m(⬇️) at.06.00.pm.wl.49.40.m(↔️)
[24/06, 6:36 pm] Parmal Sir Dpro Madhubani: *River – Kamla Balan
*District – Madhubani
*Station – Jaynagar, D/S
HFL-71.35M (Year-2019)
DL – 68.50M
23.06.2026*
At 6.00AM , wl- 67.35M (⬇️)
At 6.00PM , wl- *67.25M (⬇️)*
*24.06.2026* At6:00AM , wl-67.25M(↔️) At6:00PM , wl-67.35M(↔️)
