Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    *मखाना उत्पादन एवं उद्यमिता विकास पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण संपन्न*

    June 25, 2026

    बिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, पांच नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी

    June 25, 2026

    मधुबनी को मिली अत्याधुनिक* *अटल कला भवन* *की सौगात, सांस्कृतिक** *विकास को* *मिलेगा नया आयाम।*

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»*सीतामढ़ी में “सकारात्मक पुरुषत्व” विषय पर प्रशिक्षण आयोजित, किशोरों एवं अभिभावकों को किया गया जागरूक*
    Bihar

    *सीतामढ़ी में “सकारात्मक पुरुषत्व” विषय पर प्रशिक्षण आयोजित, किशोरों एवं अभिभावकों को किया गया जागरूक*

    adminBy adminJune 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक–24–06–2026

    *सीतामढ़ी में “सकारात्मक पुरुषत्व” विषय पर प्रशिक्षण आयोजित, किशोरों एवं अभिभावकों को किया गया जागरूक*

    सीतामढ़ी,
    अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, यूनिसेफ एवं प्रथम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में जिला पंचायत संसाधन केंद्र, डुमरा में किशोर-किशोरी सशक्तिकरण परियोजना के अंतर्गत “सकारात्मक पुरुषत्व (Positive Masculinity)” विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत स्तर पर गठित किशोर समूहों के किशोरों एवं उनके अभिभावकों ने भाग लिया|प्रशिक्षण का उद्देश्य किशोरों एवं अभिभावकों के बीच लैंगिक समानता, सकारात्मक सोच, उत्तरदायी व्यवहार तथा बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को सम्मानजनक व्यवहार, लैंगिक संवेदनशीलता, जिम्मेदार नागरिकता तथा समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी अजित कुमार तिवारी ने कहा कि सकारात्मक पुरुषत्व केवल एक विषय नहीं, बल्कि एक ऐसी सामाजिक सोच है जो सम्मान, समानता, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता जैसे मूल्यों को प्रोत्साहित करती है। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था में विकसित होने वाले दृष्टिकोण और व्यवहार भविष्य के समाज की दिशा तय करते हैं, इसलिए किशोरों एवं उनके अभिभावकों को इस विषय पर जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। यूनिसेफ व प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरों में लैंगिक समानता, सकारात्मक व्यवहार, बाल अधिकारों के प्रति सम्मान तथा जिम्मेदार नागरिकता की भावना को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में प्राप्त सीख को प्रतिभागी अपने परिवार, विद्यालय एवं समुदाय तक पहुंचाकर एक अधिक समावेशी, सुरक्षित एवं समानतापूर्ण समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में डुमरा, परसौनी, परिहार एवं सुरसंड प्रखंडों के किशोर एवं अभिभावक शामिल हुए| कार्यक्रम के दौरान यूनिसेफ के परामर्शी डॉ. अमन कुमार ने किशोरों को साइबर सुरक्षा (Cyber Safety) से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की तथा डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रथम संस्था के प्रखंड समन्वयक बीरेंद्र कुमार, नवीन कुमार, मुकेश पासवान एवं हरिशंकर कुमार ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में आदर्श कुमार, सत्येंद्र कुमार, रजनीश राम, रुपेश कुमार, रामा, सुधांशु, प्रिंस, सत्यजीत, सूरज, अनमोल, बादल, रधुनंदन सहित अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Article*सामाजिक सुरक्षा, दिव्यांगजन एवं बाल संरक्षण योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित*
    Next Article ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय खुलने पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति की हुई जांच
    admin

    Related Posts

    *मखाना उत्पादन एवं उद्यमिता विकास पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण संपन्न*

    June 25, 2026

    बिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, पांच नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी

    June 25, 2026

    मधुबनी को मिली अत्याधुनिक* *अटल कला भवन* *की सौगात, सांस्कृतिक** *विकास को* *मिलेगा नया आयाम।*

    June 25, 2026

    जिले में शांति एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मुहर्रम पर्व मनाने को लेकर सारी तैयारियां पूर्ण*

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    *मखाना उत्पादन एवं उद्यमिता विकास पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण संपन्न*

    By adminJune 25, 20260

    [24/06, 6:08 pm] Parmal Sir Dpro Madhubani: *समाहरणालय, मधुबनी* ================ *जिला जनसम्पर्क कार्यालय* ================ *प्रेस विज्ञप्ति*…

    बिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, पांच नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी

    June 25, 2026

    मधुबनी को मिली अत्याधुनिक* *अटल कला भवन* *की सौगात, सांस्कृतिक** *विकास को* *मिलेगा नया आयाम।*

    June 25, 2026

    जिले में शांति एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मुहर्रम पर्व मनाने को लेकर सारी तैयारियां पूर्ण*

    June 25, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (162)
    • Breaking News (1,356)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (75)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?