Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सीतामढ़ी में टाइगर गश्ती अलर्ट, बैंक-ATM और ज्वैलरी दुकानों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

    June 23, 2026

    *अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर भवन, मधुबनी में 21 जून को योग शिविर के आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण, वरीय अधिकारियों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण*

    June 23, 2026

    सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम में DM ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    June 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»जिलाधिकारी सीतामढ़ी, श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।
    Bihar

    जिलाधिकारी सीतामढ़ी, श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।

    adminBy adminJune 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक : 22 जून 2026

    जिलाधिकारी सीतामढ़ी, श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकासात्मक योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों तथा प्रशासनिक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
    बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आपसी समन्वय एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप सुनिश्चित करें।

    उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से लक्षित लाभुकों तक पहुँचना चाहिए तथा कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी।

    जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रखंड स्तरीय विधि-व्यवस्था समन्वय समिति एवं प्रखंड स्तरीय विकास समन्वय समिति की बैठक नियमित एवं अनिवार्य रूप से आयोजित की जाए तथा बैठक की कार्यवाही समय पर जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराई जाए।

    इस दौरान उन्होंने प्रखंडवार बैठकों की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    संभावित जल संकट एवं मानसून अवधि को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता, नल-जल योजनाओं की कार्यशीलता, कृषि फीडर के माध्यम से विद्युत आपूर्ति तथा सामान्य विद्युत व्यवस्था का आकलन कर विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही आवश्यकतानुसार वैकल्पिक व्यवस्था की पूर्व तैयारी रखने का भी निर्देश दिया गया।

    सीमावर्ती क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं निगरानी के संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सीमा से सटे प्रखंडों एवं पंचायतों में डीजल एवं पेट्रोल की बिक्री पर सतत निगरानी रखी जाए। इसके अतिरिक्त उर्वरक प्रतिष्ठानों की नियमित जांच एवं छापामारी अभियान चलाकर निर्धारित दर एवं गुणवत्ता की सुनिश्चितता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

    बैठक में सीमावर्ती बाजारों एवं पंचायतों में संचालित दवा दुकानों के स्टॉक सत्यापन, औषधियों की उपलब्धता तथा वैध लाइसेंस संबंधी जांच नियमित रूप से कराने का निर्देश दिया गया।

    जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित से जुड़े प्रतिष्ठानों की निगरानी में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।
    आगामी बाढ़ मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को बाढ़ पूर्व तैयारियां हर स्तर पर पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, राहत सामग्री की उपलब्धता, नावों की तैयारी, तटबंधों की निगरानी, आश्रय स्थलों की व्यवस्था तथा आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते सुनिश्चित करने पर बल दिया।

    बैठक में अपर समाहर्ता ,राजस्व संजीव कुमार ,विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleआज भारत तिवारी की माताजी को वचन दिया हम उनके बेटे है।
    Next Article बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा 2026: सीतामढ़ी में कड़ी सुरक्षा, 14 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा
    admin

    Related Posts

    सीतामढ़ी में टाइगर गश्ती अलर्ट, बैंक-ATM और ज्वैलरी दुकानों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

    June 23, 2026

    सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम में DM ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    June 23, 2026

    मुहर्रम 2026: मधुबनी में हाई अलर्ट, 451 संवेदनशील स्थानों पर 902 दंडाधिकारी और पुलिस तैनात

    June 23, 2026

    *ब्रेकिंग-नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को* *लेकर जिला प्रशासन* *पूरी तरह सतर्क।*

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    सीतामढ़ी में टाइगर गश्ती अलर्ट, बैंक-ATM और ज्वैलरी दुकानों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

    By adminJune 23, 20260

    पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार टाइगर गश्ती दल द्वारा बैंकिंग प्रतिष्ठानों /ATM, ज्वैलरी दुकानों एवं…

    *अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर भवन, मधुबनी में 21 जून को योग शिविर के आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण, वरीय अधिकारियों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण*

    June 23, 2026

    सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम में DM ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    June 23, 2026

    मुहर्रम 2026: मधुबनी में हाई अलर्ट, 451 संवेदनशील स्थानों पर 902 दंडाधिकारी और पुलिस तैनात

    June 23, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (138)
    • Breaking News (1,356)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (75)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?