Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी,नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय अहर्ता–सह–प्रवेश पुनर्परीक्षा NEET ( UG) 2026 दिनांक 21–06–2026 (रविवार) को सीतामढ़ी जिला अंतर्गत 06 परीक्षा केंद्रों पर एकल पाली में (2:00 बजे अपराह्न से 5:15 बजे अपराह्न तक एवं दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए 6:15 बजे अपराह्न तक) निर्धारित है।

    June 20, 2026

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न,

    June 20, 2026

    प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना ने संगीता कुमारी को बनाया आत्मनिर्भर, रेडीमेड गारमेंट्स व्यवसाय से लिखी सफलता की नई कहानी

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»National»ट्रांसफर होते ही जागी भुगतान की चिंता! रातों-रात 40 लाख के बिल पास, सवालों के घेरे में फिर मऊगंज नगर परिषद में उठे सवाल❓
    National

    ट्रांसफर होते ही जागी भुगतान की चिंता! रातों-रात 40 लाख के बिल पास, सवालों के घेरे में फिर मऊगंज नगर परिषद में उठे सवाल❓

    adminBy adminJune 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमर रिपब्लिक मऊगंज।

    मऊगंज का इतिहास रहा है कि यहां पदस्थ होने वाले कई अधिकारी अपने कार्यकाल के दौरान कोई न कोई ऐसा निर्णय जरूर छोड़ जाते हैं, जिसकी चर्चा लंबे समय तक होती रहती है। ताजा मामला नगर परिषद मऊगंज से जुड़ा हुआ है, जहां मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) राहुल शर्मा के स्थानांतरण के बाद रातोंरात किए गए कथित भुगतानों को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।
    नगर परिषद के पूर्व सीएमओ महेश पटेल के कार्यकाल को लेकर लगातार भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगते रहे हैं। ऐसे में उनके स्थानांतरण के बाद आमजन को उम्मीद थी कि नई कार्यप्रणाली के माध्यम से नगर परिषद की व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी और लंबित शिकायतों पर अंकुश लगेगा। लेकिन राहुल शर्मा के स्थानांतरण की खबर सामने आते ही एक नया विवाद जन्म लेता दिखाई दे रहा है।
    सूत्रों के अनुसार स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद आनन-फानन में लगभग 40 लाख रुपये के भुगतान किए गए। सूत्र बताते है कि यह भुगतान बिजली सामग्री एवं स्वच्छता उपकरणों की खरीदी से संबंधित चार अलग-अलग बिलों के एवज में किया गया। जानकारी के मुताबिक एक बिल लगभग 18 लाख रुपये, दूसरा 6 लाख 74 हजार रुपये, तीसरा 6 लाख 78 हजार रुपये तथा चौथा लगभग 10 लाख रुपये का बताया जा रहा है।
    चर्चा का विषय यह नहीं है कि भुगतान किया गया, बल्कि यह है कि स्थानांतरण आदेश प्राप्त होने के बाद इतनी जल्दबाजी में भुगतान करने की आवश्यकता आखिर क्यों पड़ी❓
    यदि संबंधित बिल लंबे समय से लंबित थे तो उनका भुगतान पहले क्यों नहीं किया गया?

    और यदि भुगतान नियमों के तहत किया गया है तो फिर ट्रांसफर के बाद ही इसे प्राथमिकता क्यों दी गई?
    सूत्रों का दावा है कि उक्त भुगतान नेशनल टेंडर्स ज्योति टेंडर्स, रीवा के है उक्त दोनों फर्म के प्रोपराइटर अरविंद गुप्ता है
    अब सवाल यह भी उठ रहा है कि संबंधित खरीदी की प्रक्रिया, सामग्री की आपूर्ति, गुणवत्ता परीक्षण और भुगतान स्वीकृति की पूरी प्रक्रिया क्या निर्धारित नियमों के अनुरूप हुई थी या नहीं।
    हालांकि इस पूरे मामले में सीएमओ राहुल शर्मा का कहना है कि यह पुराने लंबित बिलों का भुगतान था और नियमों के अनुसार भुगतान निकाला गया है। लेकिन उनका यह जवाब भी कई नए प्रश्न खड़े कर रहा है। यदि बिल वास्तव में पुराने थे तो फिर उनका भुगतान स्थानांतरण आदेश आने के बाद ही क्यों किया गया?
    क्या नगर परिषद प्रशासन को पहले इन भुगतानों की आवश्यकता महसूस नहीं हुई थी?
    नगर परिषद मऊगंज पहले भी वित्तीय मामलों और खरीदी प्रक्रियाओं को लेकर विवादों में रही है। ऐसे में स्थानांतरण की बेला में किए गए लाखों रुपये के भुगतान ने पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर नई बहस छेड़ दी है। आमजन की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर यह स्पष्ट किया जाए कि भुगतान की प्रक्रिया पूरी तरह नियमानुसार थी या फिर जल्दबाजी के पीछे कोई और कारण था।
    अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग और जिला प्रशासन इस मामले को सामान्य वित्तीय प्रक्रिया मानकर छोड़ देते हैं या फिर उठ रहे सवालों के मद्देनजर जांच कराकर वास्तविक स्थिति जनता के सामने लाते हैं। फिलहाल नगर परिषद मऊगंज में हुए इस भुगतान को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोगों की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमहंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक जैसे ज्वलंत मुद्दों पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
    Next Article पुलिस अधीक्षक,सीतामढ़ी के निर्देशानुसार विधि-व्यवस्था संधारण, आवागमन को सुचारू रखने,अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्तियों
    admin

    Related Posts

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी,नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय अहर्ता–सह–प्रवेश पुनर्परीक्षा NEET ( UG) 2026 दिनांक 21–06–2026 (रविवार) को सीतामढ़ी जिला अंतर्गत 06 परीक्षा केंद्रों पर एकल पाली में (2:00 बजे अपराह्न से 5:15 बजे अपराह्न तक एवं दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए 6:15 बजे अपराह्न तक) निर्धारित है।

    June 20, 2026

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न,

    June 20, 2026

    प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना ने संगीता कुमारी को बनाया आत्मनिर्भर, रेडीमेड गारमेंट्स व्यवसाय से लिखी सफलता की नई कहानी

    June 20, 2026

    एलपीजी गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की मधुबनी जिले में उपलब्धता सामान्य एवं नियंत्रित।

    June 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    National

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी,नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय अहर्ता–सह–प्रवेश पुनर्परीक्षा NEET ( UG) 2026 दिनांक 21–06–2026 (रविवार) को सीतामढ़ी जिला अंतर्गत 06 परीक्षा केंद्रों पर एकल पाली में (2:00 बजे अपराह्न से 5:15 बजे अपराह्न तक एवं दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए 6:15 बजे अपराह्न तक) निर्धारित है।

    By adminJune 20, 20260

    प्रेस विज्ञप्ति दिनांक–18 जून 2026 राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी,नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय अहर्ता–सह–प्रवेश पुनर्परीक्षा NEET (…

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न,

    June 20, 2026

    प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना ने संगीता कुमारी को बनाया आत्मनिर्भर, रेडीमेड गारमेंट्स व्यवसाय से लिखी सफलता की नई कहानी

    June 20, 2026

    एलपीजी गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की मधुबनी जिले में उपलब्धता सामान्य एवं नियंत्रित।

    June 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (117)
    • Breaking News (1,354)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (65)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?