प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक : 16 जून 2026
प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन, 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत : रामकृपाल यादव
सीतामढ़ी, बिहार। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी, सीतामढ़ी द्वारा जिला भाजपा कार्यालय, सीमरा में प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनीष कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के सहकारिता विभाग के माननीय मंत्री श्री रामकृपाल यादव रहे।
अपने संबोधन में माननीय मंत्री श्री रामकृपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की ओर तेज़ी से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प केवल आर्थिक उन्नति तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भरता, तकनीकी नवाचार, सामाजिक समावेशन, सुशासन एवं जनकल्याण के माध्यम से एक सशक्त, समृद्ध और सक्षम राष्ट्र के निर्माण का संकल्प है।
उन्होंने युवाओं, किसानों, महिलाओं तथा समाज के सभी वर्गों से विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि जनभागीदारी और सामूहिक प्रयासों से ही विकसित भारत–2047 का सपना साकार होगा।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियाँ, आधारभूत संरचना का विस्तार, डिजिटल सशक्तिकरण, कृषि उन्नयन, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास तथा नवाचार को बढ़ावा देने वाले प्रयास भारत को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से विकसित भारत का लक्ष्य निश्चित रूप से प्राप्त किया जा सकेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सम्मानित नेताओं, प्रबुद्ध नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही राष्ट्रहित, सेवा, सुशासन और ईमानदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश के विकास में निरंतर योगदान देने का संकल्प दोहराया।
सम्मेलन का समापन राष्ट्रभक्ति और विकास के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में विकसित, आत्मनिर्भर एवं समृद्ध भारत के निर्माण हेतु सतत कार्य करने का संकल्प दोहराया तथा “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिन्द” के उद्घोष के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री श्री चुनचुन सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री श्री संदीप राय ने किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीमती नगीना देवी, प्रो. उमेश चंद्र झा, आशुतोष शंकर सिंह, अरुण गोप, नवेंदु कुशवाहा, प्रो. अनीता सिंह, प्रिंस तिवारी, अवनीश कुमार, ज्ञानेंद्र साह, जिला कोषाध्यक्ष दीपक मस्करा, दर्शन कुमार, रुद्रेश कुमार सिंह, गोपाल कुमार, ध्रुव सर्राफ, संजीव चौधरी, राजेश कुमार, चंदेश्वर पूर्वे, चंदन ठाकुर सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
जारीकर्ता:
भारतीय जनता पार्टी, सीतामढ़ी जिला इकाई
