Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सहयोग शिविरों के माध्यम से पंचायतों तक पहुंच रही सरकार, 30 दिनों में शिकायतों के निष्पादन पर जोर : प्रभारी मंत्री

    June 17, 2026

    मेरठ में मां ने छह साल के बेटे के खून से रंगे हाथ, बैंक मैनेजर प्रेमी के साथ मिलकर गला रेतकर की हत्या

    June 17, 2026

    आजमगढ़ में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, फर्जी खातों से करोड़ों की ठगी, चार सदस्य गिरफ्तार

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»सहयोग शिविरों के माध्यम से पंचायतों तक पहुंच रही सरकार, 30 दिनों में शिकायतों के निष्पादन पर जोर : प्रभारी मंत्री
    Bihar

    सहयोग शिविरों के माध्यम से पंचायतों तक पहुंच रही सरकार, 30 दिनों में शिकायतों के निष्पादन पर जोर : प्रभारी मंत्री

    adminBy adminJune 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक–16–06–2026

    सहयोग शिविरों के माध्यम से पंचायतों तक पहुंच रही सरकार, 30 दिनों में शिकायतों के निष्पादन पर जोर : प्रभारी मंत्री

    गंगवारा बुजुर्ग एवं धनुषी पंचायत में लाभुकों से सीधा संवाद, पोर्टल आधारित मॉनिटरिंग और जवाबदेही सुनिश्चित करने का निर्देश

    सीतामढ़ी जिले में आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सरकारी योजनाओं की सेवाओं को पंचायत स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित सहयोग शिविरों का आज जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने रुन्नीसैदपुर प्रखंड के गंगवारा बुजुर्ग एवं धनुषी पंचायत में निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में पहुंचे लाभुकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अनुभवों की जानकारी प्राप्त की।
    प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री की परिकल्पना के अनुरूप सरकार की मंशा प्रशासनिक सेवाओं को लोगों के द्वार तक पहुंचाने की है। सहयोग शिविर इसी सोच का परिणाम है, जिसके माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं योजनाएं पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि “सबका सम्मान, जीवन आसान” केवल एक नारा नहीं, बल्कि सरकार की कार्यसंस्कृति का आधार है।
    शिविरों में शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पंचायती राज, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, किसान पहचान पत्र (फार्मर आईडी) सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए काउंटरों का अवलोकन करते हुए प्रभारी मंत्री ने प्राप्त आवेदनों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को अनिवार्य रूप से सहयोग पोर्टल पर दर्ज किया जाए तथा उसकी नियमित निगरानी करते हुए समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
    उन्होंने कहा कि सहयोग शिविरों का वास्तविक उद्देश्य केवल आवेदन प्राप्त करना नहीं, बल्कि लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। इस दिशा में सभी विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मी संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करें। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि ऐसे मामलों का अधिकतम निष्पादन शिविर स्थल पर ही किया जाए जिनका तत्काल समाधान संभव है, ताकि आमजनों को बार-बार कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े।
    प्रभारी मंत्री ने लाभुकों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसेवा से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आवेदन के निष्पादन हेतु स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित करते हुए अधिकतम 30 दिनों के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर उनकी प्रगति सहयोग पोर्टल पर अद्यतन रखने का निर्देश भी दिया।
    उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा कि कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जनोन्मुखी दृष्टिकोण अपनाना आवश्यक है। बिचौलियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा शिकायत मिलने पर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को बिना किसी बाधा के सरकारी सेवाओं का लाभ मिलना चाहिए।
    निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने शिविर स्थलों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा अधिकारियों को शिविर अवधि के दौरान सभी आवश्यक सुविधाएं बनाए रखने का निर्देश दिया।
    जिला प्रशासन ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे सहयोग शिविरों के माध्यम से पंचायत स्तर पर ही विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निष्पादन की व्यवस्था सुदृढ़ हो रही है तथा प्रशासन और आमजन के बीच संवाद एवं विश्वास भी मजबूत हो रहा है।
    इस अवसर पर जिलाधिकारी रिची पांडेय, जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी सहित माननीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमेरठ में मां ने छह साल के बेटे के खून से रंगे हाथ, बैंक मैनेजर प्रेमी के साथ मिलकर गला रेतकर की हत्या
    admin

    Related Posts

    मेरठ में मां ने छह साल के बेटे के खून से रंगे हाथ, बैंक मैनेजर प्रेमी के साथ मिलकर गला रेतकर की हत्या

    June 17, 2026

    आजमगढ़ में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, फर्जी खातों से करोड़ों की ठगी, चार सदस्य गिरफ्तार

    June 17, 2026

    रेलवे की खाली जमीन से जुड़ेगा रोजगार, रुड़की में दौड़ेंगी फूड वैन

    June 17, 2026

    नोएडा: पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर महिला ने पत्नी पर कराया हमला, ब्लैकमेलिंग कर ₹6 लाख भी ऐठें

    June 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    सहयोग शिविरों के माध्यम से पंचायतों तक पहुंच रही सरकार, 30 दिनों में शिकायतों के निष्पादन पर जोर : प्रभारी मंत्री

    By adminJune 17, 20260

    प्रेस विज्ञप्ति दिनांक–16–06–2026 सहयोग शिविरों के माध्यम से पंचायतों तक पहुंच रही सरकार, 30 दिनों…

    मेरठ में मां ने छह साल के बेटे के खून से रंगे हाथ, बैंक मैनेजर प्रेमी के साथ मिलकर गला रेतकर की हत्या

    June 17, 2026

    आजमगढ़ में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, फर्जी खातों से करोड़ों की ठगी, चार सदस्य गिरफ्तार

    June 17, 2026

    दरभंगा-रोसड़ा ग्रीनफील्ड रोड से बहेड़ी-सहरसा को मिलेगा सीधा फायदा

    June 17, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (100)
    • Breaking News (1,354)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (54)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?