आज दिनांक 02.10.2026 को श्री संजीव कुमार सिंह, कमांडेंट, 51वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी-II के मार्गदर्शन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के अंतर्गत वाहिनी मुख्यालय एवं सभी समवायों में स्वच्छता शपथ एवं ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारीगण एवं बलकार्मिकों को कमांडेंट महोदय द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाई गई। शपथ के माध्यम से स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने, अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया गया।
इसके साथ ही ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वाहिनी मुख्यालय एवं सभी समवायों में छायादार एवं फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारीगण एवं बलकार्मिकों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर कमांडेंट महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि इसे निरंतर अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी पर बल देते हुए कहा कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण करना हम सभी का दायित्व है।
51वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी-II देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में निरंतर योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version