*प्रेस विज्ञप्ति*। 51वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी-II द्वारा विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत स्वच्छता अभियान का आयोजन
दिनांक 17.10.2026 को 51वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी-II द्वारा विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत वाहिनी मुख्यालय के जवान बैरक एवं सब्सिडरी कैंटीन और समवाय, कन्हौली व इसके अंतर्गत आने वाले सीमा चौकी में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण को बढ़ावा देना तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था।
अभियान के दौरान जवान बैरक एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई तथा कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए। इस अवसर पर उपस्थित बलकार्मिकों ने स्वच्छता बनाए रखने और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। साथ ही सीमावर्ती ग्रामीणों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया।
51वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा इस प्रकार के अभियानों के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version