Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सिंगरौली: अमलोरी खदान में सीआईएसएफ जवान की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी, नवानगर थाने में कैदी की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल*

    March 3, 2026

    बाबा साहब की प्रतिमा को किया कलंकित, एनसीएल के निगाही जीएम पर उठे गंभीर सवाल,

    March 3, 2026

    March 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»सीतामढ़ी जिला, देश और राज्य के विकास के साथ कदम से कदम मिलाते हुए समग्र विकास की ओर अग्रसर है।
    Breaking News

    सीतामढ़ी जिला, देश और राज्य के विकास के साथ कदम से कदम मिलाते हुए समग्र विकास की ओर अग्रसर है।

    adminBy adminFebruary 3, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय सीतामढ़ी

    जन संपर्क प्रशाखा
    
      प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक 27 जनवरी 2026

    सीतामढ़ी जिला, देश और राज्य के विकास के साथ कदम से कदम मिलाते हुए समग्र विकास की ओर अग्रसर है। समावेशी विकास के नीति के तहत सरकार के पहल पर चलाई जा रही विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओ के क्रियान्वयन से आम-आवाम को लाभ मिल रहा है। हम उम्मीद करते हैं कि सीतामढ़ी जिला का चहुंमुखी विकास होगा और हमारा जिला उन्नति के मार्ग पर अग्रसर रहेगा। उक्त बात जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय ने स्थानीय डुमरा हवाई अड्डा मैदान पर 77वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में कही।

    इसके पूर्व जिलाधिकारी ने परेड का निरीक्षण किया।जिलाधिकारी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। मौके पर उपस्थित माननीय विधायक रीगा बैधनाथ प्रसाद,विधायक बथनाहा अनिल कुमार, विधान परिषद सदस्य श्रीमती रेखा कुमारी,अन्य जन प्रतिनिधिगण,पुलिस अधीक्षक अमित रंजन अपर समाहर्ता संजीव कुमार,उप विकास आयुक्त संदीप कुमार,उपस्थित अन्य जन- प्रतिनिधि एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा भी तिरंगे को सलामी दी गई।

    जिलाधिकारी ने अपने अभिभाषण में कहा कि न्याय के साथ विकास को मूर्त रूप देने की दिशा में सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार की नीतियों, योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों को मिल रहा है। विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से सीतामढ़ी का आम-आवाम भी लाभान्वित हो रहा है। योजनाओं के क्रियान्वयन से जिला चहुँमुखी विकास की ओर अग्रसर है। सरकार के संकल्पों को धरातल पर उतरने की दिशा में हम पूरे मनोयोग के साथ कार्य कर रहे हैं। सरकार न्याय के साथ विकास के पथ पर अग्रसर होते हुए जिले के समावेशी विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है।

    जिलाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में हाल ही के वर्षों में जिला के विकास को लेकर किए गए कार्य के बारे में बताया गया।उनके द्वारा रीगा चीनी मिल का पुनः प्रारंभ होना एवं किसानों का बकाया भुगतान किया जाना, मेहसौल आर ओ बी के निर्माण को लेकर किए जा रहे कार्य,बुडको द्वारा स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज कार्य की प्रगति इत्यादि से संबंधित जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि समृद्धि यात्रा के दौरान जिले में 346 करोड़ रुपए की लागत से 41 योजनाओं का शिलान्यास एवं 208.12 करोड़ की लागत से 26 योजनाओं का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया जो जिले के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है ।इन योजनाओं के क्रियान्वयन से स्थानीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।उन्होंने बताया कि भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण के द्वारा लगभग 250 करोड़ के लागत से भिट्ठामोड में इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का निर्माण किया जा रहा है। इसके निर्माण से अंतर्देशीय व्यापार का चौमुखी विकास होगा। उन्होंने बताया कि बड़ी खुशी की बात है कि राज्य सरकार की निधि से बेलसंड में बागमती नदी पर चंदौली घाट हाई लेवल पुल का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है जिसका हाल में माननीय मुख्य मंत्री द्वारा उद्घाटन किया गया है।
    जिलाधिकारी श्री रिची पांडे के द्वारा रीगा चीनी मिल का पुनः संचालन, मेजरगंज प्रखंड में 162.73 करोड़ की लागत से बन रहे विद्युत ग्रिड, जिले में औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार हेतु 504.520 एकड़ भूमि का चिन्हित कर अग्रेत्तर कार्रवाई करना तथा इसके लिए सरकार से कुल प्राक्कलित राशि 298.77 करोड़ की व्यय की स्वीकृति, स्वास्थ्य के क्षेत्र में जिले में किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्य ,20 करोड़ 22 लख रुपए की लागत से पुपरी अनुमंडलीय अस्पताल का निर्माण होना ,मुरादपुर में बन रहे मेडिकल कॉलेज, आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना अंतर्गत जिले में 13,94,601 आयुष्मान कार्ड का बनना, कृषि सम्मान निधि के तहत 246105 किसानों को इस योजना का लाभ प्राप्त होना, जिले में पहली बार 50 हेक्टेयर का लक्ष्य लेकर मखाना की खेती का शुरू किया जाना,बौधायन लाइव क्लासेस का सफल संचालन कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिशा में उठाए गए सशक्त पहल इत्यादि के बारे में जिलाधिकारी के द्वारा विस्तृत जानकारी उपस्थित लोगों को दी गई।

    बिहार सरकार के प्रयास से भारत सरकार के द्वारा सीतामढ़ी एवं शिवहर जिले के लिए 26 किलोमीटर नई रेल लाइन की स्वीकृति दी गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि बिहार सरकार के विशेष आग्रह पर भारत सरकार के द्वारा राम जानकी पथ के एलाइनमेंट में परिवर्तन करते हुए इस पथ को पुनौरा धाम, हलेश्वर स्थान एवं पंथ पाकड़ डोली स्थान के बगल से ले जाने पर सहमति प्रदान की गई है। उन्होंने उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बागमती प्रमंडल द्वारा बागमती नदी के बाएं एवं दाएं तटबंधों पर उच्चीकरण,सुदृढ़ीकरण कार्य ,सुरक्षात्मक कार्य एवं सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है । इस कार्य को पूर्ण होने से सीतामढ़ी, शिवहर

    पूर्वी चंपारण एवं मुजफ्फरपुर जिला लाभान्वित होंगे।
    उन्होंने कहा कि आपको बताते हुए हर्ष हो रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह तथा बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा 8 अगस्त 2025 को सीतामढ़ी जिले में मां सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम मंदिर एवं परिसर के समग्र विकास की वृहद योजना का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया। 67 एकड़ भूमि में 883 करोड रुपए की राशि की योजना से पुनौरा धाम मंदिर एवं परिसर का समग्र विकास किया जाएगा ।इससे निश्चित ही आने वाले समय में रामायण पथ से जुड़े मां जानकी के जन्म स्थान पुनौरा धाम को दिव्य एवं भव्य धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में देश के मानचित्र पर स्थापित किया जा सकेगा ।इससे न केवल सीतामढ़ी जिले का सर्वाधिक विकास सुनिश्चित होगा बल्कि रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

    इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण, जिला ग्रामीण विकास ,जीविका ,मद्ध
    निषेध ,स्वास्थ्य ,सहकारिता,कृषि एवं पशुपालन,उद्योग,आईसीडीएस,कला संस्कृति , महिला सशक्तिकरण, जिला योजना, कानून व्यवस्था, आधारभूत संरचना, पथ निर्माण भवन निर्माण, सामाजिक सुरक्षा, पंचायती राज तथा अन्य क्षेत्रों में सरकार के द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजनाओं से राज्य एवं जिले की जनता लाभान्वित हो रही है।
    इसके पूर्व उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सभी जिला वासियों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए उन्हें स्वतंत्रा दिवस की शुभकामनाएं दी। मुख्य समारोह कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य एसएन झा के द्वारा किया गया।

    गुड सेमेरिटन –(1)रामप्रीत दास ,मेथौरा, विशनपुर
    (2) कुमार कौशलेंद्र सिंह ,आजमगढ़ ,लगमा

    विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियां निकाली गई।
    सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार डीआरडीए को प्राप्त हुआ।” स्वच्छ गाँव समृद्ध गाँव ,से संबंधित
    ग्रामीण विकास विभाग की इस झांकी में सभी योजनाओं का समेकन किया गया था।

    वही सर्वश्रेष्ठ परेड के लिए ssb को पुरस्कृत किया गया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleजिलाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएँ, त्वरित समाधान के दिए निर्देश।
    Next Article राज्य स्तरीय Best Electoral Practices Award–2025 के अंतर्गत 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अधिवेशन भवन, सिंचाई भवन परिसर, पटना में आयोजित भव्य समारोह में जिलाधिकारी, सीतामढ़ी श्री रिची पांडे को BEST DEO अवार्ड से सम्मानित किया गया।
    admin

    Related Posts

    सिंगरौली: अमलोरी खदान में सीआईएसएफ जवान की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी, नवानगर थाने में कैदी की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल*

    March 3, 2026

    बाबा साहब की प्रतिमा को किया कलंकित, एनसीएल के निगाही जीएम पर उठे गंभीर सवाल,

    March 3, 2026

    March 3, 2026

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय के प्रयासों से रिंग बांध रोड के कालीकरण सड़क निर्माण का मार्ग प्रशस्त

    March 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    सिंगरौली: अमलोरी खदान में सीआईएसएफ जवान की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी, नवानगर थाने में कैदी की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल*

    By adminMarch 3, 20260

    सिंगरौली: अमलोरी खदान में सीआईएसएफ जवान की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी, नवानगर…

    बाबा साहब की प्रतिमा को किया कलंकित, एनसीएल के निगाही जीएम पर उठे गंभीर सवाल,

    March 3, 2026

    March 3, 2026

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय के प्रयासों से रिंग बांध रोड के कालीकरण सड़क निर्माण का मार्ग प्रशस्त

    March 3, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (61)
    • Breaking News (506)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?