Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में हुआ स्वागत

    October 15, 2026

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची को मिला नया जीवन, त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल में कराया गया भर्ती

    October 15, 2026

    पेंशनधारियों की संख्या एवं अंतरण की गई राशि के मामले में मधुबनी जिला राज्य में नंबर वन

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»31 दिसंबर 2028 तक भव्य मंदिर में स्थापित होंगी मां जानकी, पुनौराधाम के विकास को मिली नई गति: CM सम्राट चौधरी
    Bihar

    31 दिसंबर 2028 तक भव्य मंदिर में स्थापित होंगी मां जानकी, पुनौराधाम के विकास को मिली नई गति: CM सम्राट चौधरी

    adminBy adminAugust 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सीतामढ़ी, 8 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को माता जानकी की जन्मस्थली सीतामढ़ी के पुनौराधाम मंदिर पहुंचकर विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां जानकी की पूजा-अर्चना की। उन्होंने राज्य की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुनौराधाम मंदिर परिसर में नवनिर्मित अस्थायी काष्ठ मंडपम में भगवान श्रीराम और माता सीता की प्रतिमाओं की स्थापना भी की।

    मुख्यमंत्री ने पुनौराधाम में निर्माणाधीन भव्य माता सीता मंदिर के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली। अधिकारियों ने प्रस्तावित मंदिर के मॉडल के जरिए मुख्यमंत्री को मंदिर, परकोटा, यज्ञ मंडप, अनुष्ठान मंडप, पीठाधीश्वर निवास, म्यूजियम, ऑडिटोरियम, महिला हाट सहित प्रस्तावित भवनों और श्रद्धालुओं के लिए विकसित की जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

    31 दिसंबर 2028 तक पूरा होगा मंदिर निर्माण

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 31 दिसंबर 2028 तक मंदिर का निर्माण पूरा कर मां जानकी को भव्य मंदिर में स्थापित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुनौराधाम मां जानकी की जन्मभूमि होने के कारण बिहार की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। इस पवित्र धाम का समग्र विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

    मुख्यमंत्री के अनुसार पुनौराधाम के विकास से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलेगी। विकास कार्यों से स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

    बज्जिका और सिक्की कला की प्रदर्शनी देखी

    पुनौराधाम मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री ने बज्जिका कला और सिक्की कला पर आधारित शिल्प प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्होंने स्थानीय कला एवं शिल्प की विविधता की जानकारी ली और कलाकारों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों को देखा।

    इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

    पुनौराधाम मंदिर प्रबंधन की ओर से मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया गया।

    कई मंत्री, सांसद और विधायक रहे मौजूद

    कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा पंचायती राज श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, उद्योग एवं खेल तथा सीतामढ़ी जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री श्री नन्द किशोर राम, पर्यटन मंत्री श्री केदार प्रसाद गुप्ता और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती श्वेता गुप्ता मौजूद रहीं।

    इसके अलावा सांसद श्री देवेश चंद्र ठाकुर, विधायक श्री बैद्यनाथ प्रसाद, विधायक श्रीमती गायत्री देवी, विधायक श्री सुनील कुमार पिंटू, विधायक श्री पंकज कुमार मिश्रा, विधायक प्रोफेसर नागेंद्र राउत, विधायक श्री अनिल कुमार, विधायक श्री रामेश्वर कुमार महतो और विधायक श्री अमित कुमार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त श्री गिरिवर दयाल सिंह, तिरहुत प्रक्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक श्री चंदन कुशवाहा, जिलाधिकारी श्री रिचि पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन सहित मंदिर प्रबंधन से जुड़े गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

    #Punauradham #Sitamarhi #MaaJanki #JankiMandir #SamratChoudhary #BiharNews #SitamarhiNews #MataSita #RamSita #ReligiousTourism #BiharTourism #HindiNews

    Bihar CM Bihar Government Bihar News Bihar Tourism Janki Mandir Maa Janki Mata Sita Temple Punaura Dham Development Punauradham Religious Tourism Bihar Samrat Choudhary Sita Janmabhoomi Sitamarhi News Spiritual Tourism पुनौराधाम पुनौराधाम विकास मां जानकी मंदिर राम सीता मंदिर सीता जन्मभूमि सीतामढ़ी न्यूज
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसीतामढ़ी में जंगली जानवरों से नुकसान पर मिलेगी आर्थिक सहायता, वन विभाग ने जारी की मुआवजा राशि की जानकारी
    Next Article सीतामढ़ी में 76.60 करोड़ की लागत से दुग्ध चूर्ण संयंत्र का कार्यारंभ, मत्स्य ब्रूड बैंक के प्रजनन कार्य की भी शुरुआत
    admin

    Related Posts

    CM Hemant Soren के पैतृक गांव पहुंचीं पूर्णिमा नीरज सिंह, रुपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    October 10, 2026

    ‘SIR की आड़ में काटे गए विपक्षी दलों के वोट’, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सरकार चुनाव आयोग पर बोला हमला

    October 10, 2026

    कुशीनगर में जायदाद विवाद का खूनी अंजाम, पहली पत्नी ने बच्चों संग मिलकर की पति की हत्या

    October 10, 2026

    उमर सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल, हर जिले में आंदोलन का एलान; नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने लगाए गंभीर आरोप

    October 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में हुआ स्वागत

    By adminOctober 15, 20260

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू, विशिष्ट दत्तक ग्रहण…

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची को मिला नया जीवन, त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल में कराया गया भर्ती

    October 15, 2026

    पेंशनधारियों की संख्या एवं अंतरण की गई राशि के मामले में मधुबनी जिला राज्य में नंबर वन

    October 15, 2026

     सड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    October 15, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (989)
    • Breaking News (1,425)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (224)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?