[31/01, 2:27 pm] +91 91990 97465: आज दिनांक 31.01.2026 को पुलिस केंद्र,सीतामढ़ी स्थित आनंद भवन सभागार में पुलिस उपाधीक्षक सह उप-प्राचार्य, प्रशिक्षण केंद्र, सीतामढ़ी, थानाध्यक्ष (यातायात),बचपन बचाओ टीम (NGO) के संयुक्त तत्वावधान में नव नियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों को महिलाओं,बाल सुरक्षा, बाल तस्करी पर रोकथाम तथा सुव्यवस्थित,सुचारू एवं निर्बाध यातायात संचालन के संबंध में विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया।

इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा अपने- अपने सेवा अनुभवों को साझा करते हुए बच्चों की तस्करी से बचाव के साथ – साथ महिलाओं एवं खासकर बच्चों के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने हेतु प्रशिक्षित किया गया। भयमुक्त समाज ही सशक्त समाज की नींव होती हैं, इसी उद्देश्य से जिला एवं क्षेत्र को बाल तस्करी मुक्त एवं भयमुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई गई।
[31/01, 3:34 pm] +91 91990 97465: सीतामढ़ी को ‘बाल विवाह मुक्त’ बनाने के लिए विशेष किशोर पुलिस इकाई सख्त; 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत पुलिस कर्मियों ने बाल विवाह रोकथाम हेतु लिया सामूहिक संकल्प

सीतामढ़ी : पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन के निर्देशन एवं वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सह नोडल पदाधिकारी विशेष किशोर पुलिस इकाई मो० नजीब अनवर के मार्गदर्शन में सीतामढ़ी पुलिस की विशेष किशोर पुलिस इकाई जिले को बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई से मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के द्वारा बाल विवाह के खिलाफ चलाए जा रहे 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत बिहार पुलिस मुख्यालय ( अपराध अनुसंधान विभाग एवं कमजोर वर्ग प्रभाग) के निर्देश के अनुपालन में विशेष किशोर पुलिस इकाई, मानव तस्करी निरोध इकाई एवं एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन के संयुक्त पहल से वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सह नोडल पदाधिकारी मो ० नजीब अनवर के निर्देशन में पुलिस केंद्र सीतामढ़ी स्थित आनंद भवन में बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ संवाद सह शपथ समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शामिल प्रशिक्षु सिपाहीयों को पुलिस उपाधीक्षक ( साइबर) आलोक कुमार के द्वारा बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई गई। एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन की टीम एवं पुलिस निरीक्षक सह शाखा प्रभारी मानव तस्करी निरोध इकाई सुशील कुमार के द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 एवं बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस संदर्भ में विशेष किशोर पुलिस इकाई सीतामढ़ी के नोडल पदाधिकारी वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) मो ० नजीब अनवर ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में कहीं भी बाल विवाह की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने सख्त सत्यापन पर बल देते हुए कहा कि मैरिज पैलेस प्रबंधक विवाह से पूर्व दूल्हा-दुल्हन की आयु के मूल दस्तावेजों (स्कूल प्रमाण पत्र या जन्म प्रमाण पत्र) की जांच अनिवार्य रूप से करें। केवल आधार कार्ड के आधार पर आयु का सत्यापन न करें । बाल विवाह में सहयोग करने वाले कैटरिंग, डीजे, और फोटोग्राफरों को भी चेतावनी दी गई है कि बाल विवाह में शामिल होने पर कारवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह बच्चों के अधिकारों का हनन भी है। सीतामढ़ी पुलिस की विशेष किशोर पुलिस इकाई ने आमजन से अपील की है कि वे बाल विवाह की सूचना देकर इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। यदि किसी भी नागरिक को बाल विवाह की सूचना मिलती है, तो वह तुरंत पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकता है डायल 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा)181 (महिला हेल्पलाइन)1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) 1800 102 7222 ( एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन हेल्पलाइन) पर इसकी सूचना दे सकते हैं। इस अवसर अलग स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल थे ।
![[31/01, 2:27 pm] +91 91990 97465: आज दिनांक 31.01.2026 को पुलिस केंद्र,सीतामढ़ी स्थित आनंद भवन सभागार में पुलिस उपाधीक्षक सह उप-प्राचार्य, प्रशिक्षण केंद्र,](https://prithvinewschannel.com/wp-content/uploads/2026/02/photo_2026-02-02_16-07-39-1024x768.jpg)