30 अप्रैल पुपरी जिला कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना प्रदेश कॉंग्रेस प्रतिनिधि डॉ राजीव कुमार काजू पूर्व प्रवक्ता मनोज सिंह धीरज सिंह ने पुपरी स्थित प्रखंड कांग्रेस कार्यालय स्वराज आश्रम का निरीक्षण किया जहां प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मोतिउर रहमान वरीय कॉंग्रेस नेता रामू मिश्रा सीता प्रसाद हरिदास रामप्रवेश राय उमाशंकर चौधरी आदि ने फूल मालाओं से अध्यक्ष का स्वागत किया और अध्यक्ष का ध्यान जर्जर प्रखंड कार्यालय के तरफ आकृष्ट कराते हुए चार दिवारी तथा भवन बनवाने की मांग की जिला अध्यक्ष श्री टुन्ना ने कहा कि मैं कार्यालय निरीक्षण किया तो मुझे यह देखकर दुख भी हुआ और चिंता भी कि हमारा यह कार्यालय जीर्णशिरण स्थिति में है यह केवल एक इमारत की हालत नहीं है बल्कि कहीं ना कहीं हमारे संगठन की निष्क्रियता पर सवाल खड़ा करता है लेकिन मैं यहां निराशा फैलाने नहीं बल्कि नया संकल्प लेने आया हूं कांग्रेस का इतिहास संघर्ष और पुनर्निर्माण का रहा है आज इसी भावना के साथ हमें इस कार्यालय को फिर से संगठन का मजबूत केंद्र बनाना होगाl कार्यालय सिर्फ चार दीवारों से नहीं चलता यह चलता है आपके जोश मेहनत और एकता से अगर हम सब मिलकर ठान ली तो यह जर्जर भवन जल्द ही कांग्रेस की ताकत का प्रतीक बन जाएगा l जल्द ही सृजन साथी के साथ प्रखंड स्तर का सम्मेलन आयोजन होगा और अतिक्रमण मुक्त करते हुए चार दिवारी तथा भवन भी बनेगा

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version