Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में हुआ स्वागत

    October 15, 2026

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची को मिला नया जीवन, त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल में कराया गया भर्ती

    October 15, 2026

    पेंशनधारियों की संख्या एवं अंतरण की गई राशि के मामले में मधुबनी जिला राज्य में नंबर वन

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»[26-09-2026 02:33 PM] Kulranjan Jha Prathvi News: पोषण अभियान के अंतर्गत जिला परिषद, मधुबनी में जिला स्तरीय विशेष कार्यक्रम का हुआ आयोजन
    Bihar

    [26-09-2026 02:33 PM] Kulranjan Jha Prathvi News: पोषण अभियान के अंतर्गत जिला परिषद, मधुबनी में जिला स्तरीय विशेष कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    adminBy adminSeptember 26, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मधुबनी,
    24 सितम्बर 2026

    पोषण अभियान के अंतर्गत दिनांक 24 सितम्बर 2026 को जिला परिषद, मधुबनी के प्रांगण में एक दिवसीय जिला स्तरीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पोषण के प्रति जन-जागरूकता को सुदृढ़ करना, पोषण संबंधी गतिविधियों एवं सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को प्रोत्साहित करना, विभिन्न विभागों के मध्य अंतर्विभागीय समन्वय को सुदृढ़ करना तथा पोषण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आँगनवाड़ी कर्मियों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करना था ।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में *उप विकास आयुक्त, मधुबनी की गरिमामयी उपस्थिति रही । कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी, मधुबनी; निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (DRDA); निदेशक, NEP; जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (ICDS), मधुबनी; सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी; विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं से महिला पर्यवेक्षिकाएँ, आँगनवाड़ी सेविकाएँ एवं सहायिकाएँ; पोषण माह से संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी तथा मीडिया प्रतिनिधिगण* उपस्थित रहे ।

    कार्यक्रम का संचालन *श्री अंजनी कुमार झा, जिला मिशन समन्वयक* द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मंचासीन अतिथियों एवं उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मियों तथा प्रतिभागियों का औपचारिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात मंचासीन अतिथियों द्वारा *दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ* किया गया।

    उप विकास आयुक्त ने पोषण एवं आँगनवाड़ी केंद्रों की गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर
    ~~~~~~
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए *उप विकास आयुक्त, मधुबनी* ने कहा कि पोषण एक व्यापक एवं बहुआयामी विषय है, जिसका संबंध केवल पर्याप्त एवं संतुलित आहार की उपलब्धता से नहीं, बल्कि *स्वास्थ्य, स्वच्छता, मातृ एवं शिशु देखभाल, उचित खान-पान, व्यवहार परिवर्तन तथा सामुदायिक सहभागिता* से भी है।
    उन्होंने कहा कि बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा परिवारों के पोषण स्तर में अपेक्षित सुधार के लिए विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय के साथ-साथ समुदाय की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। योजनाओं एवं कार्यक्रमों का वास्तविक प्रभाव उनके जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन से सुनिश्चित होता है।
    उप विकास आयुक्त महोदय ने आँगनवाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वे समुदाय एवं परिवारों के साथ प्रत्यक्ष संपर्क के माध्यम से पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं बाल विकास से संबंधित संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पोषण संबंधी गतिविधियों के प्रभावी संचालन तथा समुदाय में व्यवहारगत परिवर्तन के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

    उन्होंने *दीपावली पर्व से पूर्व जिले के सभी आँगनवाड़ी केंद्रों का आवश्यकतानुसार रंग-रोगन एवं समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने* का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आँगनवाड़ी केंद्र बच्चों एवं समुदाय के लिए महत्वपूर्ण सेवा केंद्र हैं, इसलिए इनका *स्वच्छ, सुव्यवस्थित, आकर्षक एवं बाल-अनुकूल* होना आवश्यक है। उन्होंने सभी आँगनवाड़ी सेविकाओं से अपने-अपने केंद्रों की स्वच्छता, साफ-सफाई एवं समुचित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने तथा उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए केंद्रों को बेहतर स्वरूप प्रदान करने की अपील की।
    उप विकास आयुक्त महोदय ने सभी आँगनवाड़ी सेविकाओं एवं संबंधित पदाधिकारियों से *निर्धारित सभी मानकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने* का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आँगनवाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध सेवाओं, अभिलेखों, वृद्धि निगरानी, पोषण संबंधी गतिविधियों तथा अन्य निर्धारित मानकों की नियमित समीक्षा एवं अनुश्रवण के माध्यम से शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने का प्रयास किया जाना चाहिए।

    उन्होंने कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आँगनवाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की तथा अन्य कर्मियों को भी उत्कृष्ट कार्यों से प्रेरणा लेने हेतु प्रोत्साहित किया।

    पोषण संबंधी गतिविधियों पर आधारित 08 स्टॉलों का
    निरीक्षण
    ~~~~~
    कार्यक्रम परिसर में पोषण अभियान के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं, सेवाओं एवं गतिविधियों को प्रदर्शित करने हेतु कुल *08 स्टॉल* स्थापित किए गए थे। इन स्टॉलों के माध्यम से मातृ एवं शिशु पोषण, स्वास्थ्य सेवाओं, बाल विकास, टीकाकरण, वृद्धि निगरानी, स्थानीय खाद्य पदार्थों तथा विभिन्न योजनाओं से संबंधित गतिविधियों एवं सामग्रियों का प्रदर्शन किया गया।
    [26-09-2026 02:33 PM] Kulranjan Jha Prathvi News: *स्टॉलों का विवरण निम्नवत् रहा—*
    *01. काउंटर संख्या 01 — गोदभराई*
    ➡️ संबंधित परियोजना: *पंडौल*
    *02. काउंटर संख्या 02 — अन्नप्राशन*
    ➡️ संबंधित परियोजना: *रहिका*
    *03. काउंटर संख्या 03 — टीकाकरण*
    ➡️ संबंधित परियोजना: *खजौली*
    *04. काउंटर संख्या 04 — ग्रोथ मॉनिटरिंग*
    ➡️ संबंधित परियोजना: *कलुआही*
    *05. काउंटर संख्या 05 — स्थानीय एवं कच्चे अनाज का प्रदर्शन*
    ➡️ संबंधित परियोजना: *रहिका*
    *06. काउंटर संख्या 06 — पका हुआ भोजन / पोषण आहार का प्रदर्शन*
    ➡️ संबंधित परियोजना: *बेनीपट्टी*
    *07. काउंटर संख्या 07 — PMMVY एवं MKUY की एंट्री एवं प्रदर्शनी*
    ➡️ संबंधित परियोजना: *पंडौल*
    *08. काउंटर संख्या 08 — प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा संबंधी गतिविधियाँ*
    ➡️ संबंधित परियोजना: *राजनगर*
    *उप विकास आयुक्त, मधुबनी* द्वारा कार्यक्रम परिसर में स्थापित सभी 08 स्टॉलों का क्रमशः निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्टॉलों पर प्रदर्शित गतिविधियों, पोषण संबंधी सामग्री एवं विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित प्रदर्शनों का अवलोकन किया तथा संबंधित कर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
    निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय एवं पोषणयुक्त खाद्य पदार्थों के उपयोग, मातृ एवं शिशु पोषण, बच्चों की वृद्धि एवं विकास की नियमित निगरानी तथा प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा से संबंधित गतिविधियों को प्रभावी रूप से समुदाय तक पहुँचाने पर विशेष बल दिया।

    उत्कृष्ट कार्य करने वाली सेविका सहायिका हुई सम्मानित
    ~~~
    कार्यक्रम के दौरान पोषण संबंधी गतिविधियों को अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने, समुदाय की सहभागिता को बढ़ाने तथा पोषण के संदेश को अधिकाधिक परिवारों तक पहुँचाने पर विशेष बल दिया गया।
    कार्यक्रम के दौरान पोषण एवं आँगनवाड़ी सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली *आँगनवाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित* किया गया । रहिका परियोजना से बीबी हुमा खातून सेविका, केंद्र संख्या 69, सविता कुमारी सहायिका, केंद्र संख्या 104, एवं बेनीपट्टी परियोजना से अंजू देवी,सेविका केंद्र संख्या 102 एवं बबली कुमारी,सहायिका केंद्र संख्या 102 तथा अन्य सभी परियोजना से उत्कृष्ट कार्य करने हेतु एक सेविका एवं एक सहायिका को प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस अवसर पर सम्मानित कर्मियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य, दायित्वों के प्रति समर्पण तथा पोषण एवं बाल विकास संबंधी गतिविधियों के प्रभावी संचालन की सराहना की गई। सम्मान समारोह का उद्देश्य उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ अन्य कर्मियों को भी बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करना था।

    कार्यक्रम का समापन *पोषण के संदेश को प्रत्येक परिवार एवं समुदाय तक पहुँचाने, पोषण संबंधी व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाने तथा स्वस्थ, सुपोषित एवं सशक्त समाज के निर्माण के सामूहिक संकल्प* के साथ हुआ।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में *उप विकास आयुक्त, मधुबनी की गरिमामयी उपस्थिति रही । कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी, मधुबनी; निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (DRDA); निदेशक, NEP; जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (ICDS), मधुबनी; सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी; विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं से महिला पर्यवेक्षिकाएँ, आँगनवाड़ी सेविकाएँ एवं सहायिकाएँ; पोषण माह से संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी तथा मीडिया प्रतिनिधिगण* उपस्थित रहे ।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसंभावित बाढ़ के मद्देनजर तटबंधों की लगातार निगरानी, एसडीओ सदर ने रुन्नीसैदपुर में किया निरीक्षण
    Next Article जीवछ नदी के पुनर्जीवन को लेकर एकजुट हुआ मधुबनी, हजारों हाथों ने थामा स्वच्छता का मोर्चा
    admin

    Related Posts

    CM Hemant Soren के पैतृक गांव पहुंचीं पूर्णिमा नीरज सिंह, रुपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    October 10, 2026

    ‘SIR की आड़ में काटे गए विपक्षी दलों के वोट’, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सरकार चुनाव आयोग पर बोला हमला

    October 10, 2026

    कुशीनगर में जायदाद विवाद का खूनी अंजाम, पहली पत्नी ने बच्चों संग मिलकर की पति की हत्या

    October 10, 2026

    उमर सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल, हर जिले में आंदोलन का एलान; नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने लगाए गंभीर आरोप

    October 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में हुआ स्वागत

    By adminOctober 15, 20260

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू, विशिष्ट दत्तक ग्रहण…

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची को मिला नया जीवन, त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल में कराया गया भर्ती

    October 15, 2026

    पेंशनधारियों की संख्या एवं अंतरण की गई राशि के मामले में मधुबनी जिला राज्य में नंबर वन

    October 15, 2026

     सड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    October 15, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (989)
    • Breaking News (1,425)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (224)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?