राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं एवं शिकायतों के प्रभावी समाधान तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार संबंधी सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से मधुबनी जिले में प्रथम “विद्यार्थी सहयोग शिविर” का आयोजन दिनांक 25 अगस्त 2026 को किया जाएगा। जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थित कुल 54 सरकारी शैक्षणिक संस्थानों एवं छात्रावासों में आयोजित होने वाले इस शिविर की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। विद्यार्थियों के हित में राज्य सरकार द्वारा की गई इस महत्वपूर्ण पहल के तहत प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा। यदि चतुर्थ मंगलवार को अवकाश होगा तो शिविर का आयोजन अगले कार्य दिवस में किया जाएगा। सात निश्चय-3 के अंतर्गत “सबका सम्मान, जीवन आसान” के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए यह पहल विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैविद्यार्थी सहयोग शिविर के माध्यम से विद्यार्थी अपनी शैक्षणिक समस्याओं एवं शिकायतों को दर्ज करा सकेंगे। इसमें समय पर कक्षाओं का संचालन नहीं होना, शिक्षकों का समय पर कक्षा में नहीं पहुंचना अथवा अनुपस्थित रहना, समय पर परीक्षा का आयोजन नहीं होना, परीक्षाफल का समय पर प्रकाशन नहीं होना, अनधिकृत शुल्क की वसूली, बिजली, बैठने की व्यवस्था, प्रयोगशाला, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, कोचिंग से संबंधित समस्याएं एवं अन्य प्रकार की शिकायतें शामिल हो सकती हैं। इसके अतिरिक्त विद्यार्थी शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी दे सकेंगे। विद्यार्थियों द्वारा शिकायत एवं सुझाव विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के माध्यम से भी दर्ज किए जा सकेंगे। संबंधित शैक्षणिक संस्थानों एवं छात्रावासों के वास्तविक (Bona fide) विद्यार्थी ही पोर्टल पर निबंधन कर सकेंगे। शिविर एवं पोर्टल पर प्राप्त शैक्षणिक सुधार संबंधी सुझावों को संबंधित प्रशासी विभाग द्वारा समेकित किया जाएगा तथा उपलब्ध योजनाओं के अंतर्गत लागू किए जा सकने वाले सुझावों पर विभागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी। जिले में आयोजित होने वाले प्रथम विद्यार्थी सहयोग शिविर का संचालन दिनांक 25 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे से किया जाएगा। शिविरों के सफल संचालन एवं पर्यवेक्षण के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक प्रशासनिक पदाधिकारी एवं एक पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि शिविरों का समय पर संचालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ प्राप्त सभी परिवादों को उसी दिन विद्यार्थी सहयोग शिविर पोर्टल पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें। सभी शिविर केंद्रों पर इंटरनेट सहित कंप्यूटर एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों की व्यवस्था की जाएगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी संबंधित संस्थानों के प्राचार्यों एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर शिविरों का सफल आयोजन सुनिश्चित करेंगे। आवश्यकतानुसार शिविर स्थलों पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति भी की जाएगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी, मधुबनी को प्रशासी विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है। वे पूरे जिले में आयोजित होने वाले विद्यार्थी सहयोग शिविरों का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण सुनिश्चित करेंगे तथा शिविर आयोजन के दिन संध्या में समेकित प्रतिवेदन प्रशासी विभाग को उपलब्ध कराएंगे। जिला स्तर पर आयोजित सहयोग शिविर के नोडल पदाधिकारी के रूप में श्री संतोष कुमार, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, मधुबनी पूर्व से नामित हैं। सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी भी दिनांक 25 अगस्त 2026 को अपने प्रभार क्षेत्र में आयोजित विद्यार्थी सहयोग शिविरों का भ्रमण कर शिविरों के समय पर प्रारंभ होने एवं सुचारू संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा भी शिविरों का भ्रमण किया जाएगा। विद्यार्थी सहयोग शिविर में प्राप्त शिकायतों का अंतिम निष्पादन निर्धारित प्रक्रिया एवं मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार अधिकतम 30 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। निस्तारित शिकायतों से असंतुष्ट विद्यार्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में भी अपनी बात रखने का अवसर प्राप्त होगा। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित पदाधिकारियों, शैक्षणिक संस्थानों के प्रधानों एवं प्रतिनियुक्त कर्मियों को निर्देश दिया है कि दिनांक 25 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले प्रथम विद्यार्थी

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version