Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिलसंडा में नवविवाहिता की मौत, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया जहर देकर हत्या का आरोप

    March 2, 2026

    फर्जी सोना बेचकर 12 लाख की धोखाधड़ी, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

    March 2, 2026

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण आगरा पर्यटन प्रभावित। विदेशी पर्यटकों ने टूर रद्द किया, एयरलाइंस सेवाएं बाधित।

    March 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»2 से 6 फरवरी तक फार्मर रजिस्ट्री महा अभियान का तृतीय चरण
    Breaking News

    2 से 6 फरवरी तक फार्मर रजिस्ट्री महा अभियान का तृतीय चरण

    adminBy adminFebruary 2, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक —01—02—2026

    2 से 6 फरवरी तक फार्मर रजिस्ट्री महा अभियान का तृतीय चरण

    जिलाधिकारी ने की प्रेस ब्रीफिंग, सभी पंचायतों में चलेगा विशेष अभियान

    कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के संयुक्त तत्वावधान में फार्मर रजिस्ट्री महा अभियान का तृतीय चरण दिनांक 2 फरवरी 2026 से 6 फरवरी 2026 तक जिले के सभी पंचायतों में विशेष अभियान के रूप में चलाया जाएगा। इस संबंध में आज जिलाधिकारी द्वारा प्रेस ब्रीफिंग कर अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई।
    जिलाधिकारी ने बताया कि इस विशेष अभियान के अंतर्गत हर पंचायत में किसानों की फार्मर आईडी/फार्मर रजिस्ट्री का कार्य किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि सहित अन्य कृषि योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी रूप से मिल सके।
    उन्होंने कहा कि अभियान के सफल संचालन हेतु कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, राजस्व कर्मचारी एवं कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के कर्मियों को पंचायत स्तर पर तैनात किया गया है। इस कार्य की निरंतर समीक्षा प्रखंड स्तरीय नोडल पदाधिकारी द्वारा की जाएगी।
    प्रेस ब्रीफिंग में जिलाधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा पीएम किसान लाभार्थियों के 50 प्रतिशत लक्ष्य की उपलब्धि निर्धारित की गई है। जिले में अब तक कुल 1,08,000(एक लाख आठ हजार) किसानों की फार्मर आईडी तैयार की जा चुकी है। शेष लाभार्थियों को भी इस विशेष अभियान के दौरान अनिवार्य रूप से कवर किया जाएगा।
    जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे फार्मर आईडी बनवाने हेतु आधार कार्ड, जमीन का रसीद (एलपीसी/राजस्व रसीद) एवं मोबाइल नंबर साथ लेकर निर्धारित तिथि पर अपने पंचायत केंद्र पर अवश्य उपस्थित हों, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    उन्होंने स्पष्ट किया कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों के लिए अत्यंत आवश्यक है और इसके बिना भविष्य में कई योजनाओं का लाभ प्रभावित हो सकता है। इसलिए सभी किसान इस महा अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान को धरातल पर उतरने तथा मूर्त रूप देने की दिशा में जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड के नोडल पदाधिकारी भी लगातार फील्ड विजिट कर इस कार्य को गति दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में लापरवाही पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों को एक अद्वितीय डिजिटल पहचान बिंदु प्रदान किया जाता है जिससे उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड,कृषि अनुदान एवं सहायता,फसल नुकसान पर वास्तविक क्षति का लाभ, एक ही डिजिटल मंच से प्रदान की जाएगी। फार्मर रजिस्ट्री नहीं बनवाने वाले किसानों को भविष्य में किसान सम्मान निधि योजना के लाभ से वंचित किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने जिले के किसानों से अपील किया है कि इस अभियान में भाग लेकर इसे सफल बनाएं। किसान अपने पंचायत में कृषि समन्वयक /किसान सलाहकार/ राजस्व कर्मचारी से संपर्क कर सकते हैं। अपने नजदीक के CSC पर जाएं ।सीएससी ऑपरेटर द्वारा किसान रजिस्ट्री कराएं।सभी सीएससी/वसुधा केंद्रों पर पंजीकरण की सुविधा निःशुल्क है।

    उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य मिशन मोड में किया जा रहा है। किसानों की सुविधा के लिए पुनः शिविर आयोजित किया जा रहा है।
    जिलाधिकारी ने कहा कि सीएससी/ वसुधा केन्द्रों पर भी फार्मर रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है। सभी सीएससी में किसान अपना फार्मर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। साथ ही किसान स्वयं भी ऑनलाइन पोर्टल bhfr.agristack.gov.in/farmer-registr… के माध्यम से घर बैठे फार्मर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
    पूर्व में कॉमन सर्विस सेन्टर/ वसुधा केन्द्रों के माध्यम से फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए ली जाने वाली ₹15 की सेवा शुल्क राज्य सरकार के निर्देशानुसार अब नहीं ली जाएगी। किसानों के हित में इसका वहन कृषि विभाग द्वारा किया जाएगा। जिससे किसानों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। कृषि विभाग का हेल्प लाइन नंबर 18001801551तथा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का हेल्पलाइन नंबर 18003456215 है। किसानों द्वारा किसी भी समस्या के समाधान के लिए उपर्युक्त हेल्पलाइन नम्बरों के साथ जिला कृषि पदाधिकारी , अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ,प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृषि समन्वयक या किसान सलाहकार से संपर्क किया जा सकता है।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर समाहर्ता संजीव कुमार, जिला जन संपर्क अधिकारी कमल सिंह एवं जिला कृषि पदाधिकारी शांतनु कुमार भी उपस्थित थे

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleजिलाधिकारी सीतामढ़ी द्वारा फार्मर रजिस्ट्री कार्य के लिए सीतामढ़ी जिला अन्तर्गत सभी 273 पंचायतों में 2 फरवरी से 6 फरवरी तक आयोजित होने वाले कैंप की तैयारियों की समीक्षा की गई।
    Next Article सीतामढ़ी जिला में जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण हेतु जन शिकायत सुनवाई
    admin

    Related Posts

    बिलसंडा में नवविवाहिता की मौत, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया जहर देकर हत्या का आरोप

    March 2, 2026

    फर्जी सोना बेचकर 12 लाख की धोखाधड़ी, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

    March 2, 2026

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण आगरा पर्यटन प्रभावित। विदेशी पर्यटकों ने टूर रद्द किया, एयरलाइंस सेवाएं बाधित।

    March 2, 2026

    गांवों में होली के साथ शुरू हुई पंचायत चुनाव की हलचल

    March 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    बिलसंडा में नवविवाहिता की मौत, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया जहर देकर हत्या का आरोप

    By adminMarch 2, 20260

    बिलसंडा कोतवाली क्षेत्र के गांव भैनपुरा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो…

    फर्जी सोना बेचकर 12 लाख की धोखाधड़ी, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

    March 2, 2026

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण आगरा पर्यटन प्रभावित। विदेशी पर्यटकों ने टूर रद्द किया, एयरलाइंस सेवाएं बाधित।

    March 2, 2026

    गांवों में होली के साथ शुरू हुई पंचायत चुनाव की हलचल

    March 2, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (61)
    • Breaking News (498)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?