Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सीतामढ़ी में योगेंद्र सहनी हत्याकांड का खुलासा, STF और जिला पुलिस ने 4 आरोपियों को हथियारों सहित किया गिरफ्तार

    July 17, 2026

    सीतामढ़ी: भिट्ठा थाना पुलिस और SSB की संयुक्त कार्रवाई, 90 जाली नोटों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

    July 17, 2026

    सीतामढ़ी में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा: संस्थागत प्रसव में बिहार में 7वां स्थान, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»19 मई को 26 पंचायतों में लगेगा “सहयोग शिविर”, अभी से आवेदन जमा करने की सुविधा—जिला प्रशासन की अपीलप्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर आयोजित होगा सहयोग शिविर
    Breaking News

    19 मई को 26 पंचायतों में लगेगा “सहयोग शिविर”, अभी से आवेदन जमा करने की सुविधा—जिला प्रशासन की अपीलप्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर आयोजित होगा सहयोग शिविर

    adminBy adminMay 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय, मधुबनी
    जिला जनसम्पर्क कार्यालय
    प्रेस विज्ञप्ति
    दिनांक: 03/05/2026
    ⬛️ 19 मई को 26 पंचायतों में लगेगा “सहयोग शिविर”, अभी से आवेदन जमा करने की सुविधा—जिला प्रशासन की अपील
    प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर आयोजित होगा सहयोग शिविर

    जन शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु आमजन से सक्रिय सहभागिता की अपील
    मधुबनी, 03 मई 2026:
    राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में आम नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु जिले में पंचायत स्तर पर “सहयोग शिविर” आयोजित किए जाने की पहल की गई है। इसी कड़ी में आगामी 19 मई 2026 को जिले के चयनित 26 पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
    इस पहल का उद्देश्य आमजनों को प्रशासन तक सहज पहुंच उपलब्ध कराना एवं उनकी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर, समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित करना है। यह कार्यक्रम “सात निश्चय-3” के अंतर्गत “सबका सम्मान, जीवन आसान” के लक्ष्य के अनुरूप संचालित किया जा रहा है।
    🔹 कहां जमा करें आवेदन:
    आम नागरिक अपनी शिकायतों/समस्याओं से संबंधित आवेदन शिविर तिथि से पूर्व निम्न स्थानों पर जमा कर सकते हैं—
    संबंधित पंचायत सरकार भवन/पंचायत आरटीपीएस कार्यालय
    प्रखंड कार्यालय (BDO)
    अंचल कार्यालय (CO)
    थाना

    प्रशासन द्वारा शिविर आयोजन से पूर्व 30 दिनों तक आवेदन प्राप्त करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि प्राप्त आवेदनों पर पूर्व तैयारी के साथ त्वरित कार्रवाई की जा सके।
    🔹 शिविर की मुख्य विशेषताएं:
    पंचायत स्तर पर निर्धारित रोस्टर के अनुसार शिविर का आयोजन
    पंचायत सरकार भवन या निकट के सार्वजनिक स्थल पर आयोजन
    वरीय पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति
    शिकायतों का मौके पर निपटारा अथवा शीघ्र कार्रवाई
    आमजन से सीधा संवाद
    🔹 प्रशासनिक व्यवस्था:
    प्रत्येक पंचायत के लिए वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति
    प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को जिम्मेदारी
    बैठने, पेयजल एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित
    🔹 19 मई 2026 को जिन पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर:
    जयनगर प्रखंड – बेलही पूर्वी, रजौली
    खुटौना प्रखंड – ललमानियाँ
    खजौली प्रखंड – नरार पूर्वी
    कलुआही प्रखंड – नरार पश्चिमी
    बेनीपट्टी प्रखंड – बररी, त्योंथ
    राजनगर प्रखंड – चिचरी कानूनगो, शिविपट्टी
    पंडौल प्रखंड – श्रीपुर हाटी उत्तरी, दहिवत माधोपुर पश्चिम
    बिस्फी प्रखंड – जगवन पूर्वी, जगवन पश्चिमी
    लखनौर प्रखंड – मदनपुर
    घोघरडीहा प्रखंड – विशनपुर
    बासोपट्टी प्रखंड – महिनाथपुर
    झंझारपुर प्रखंड – काको
    फुलपरास प्रखंड – बथनाहा
    बाबूबरही प्रखंड – भटचौड़ा
    मधवापुर प्रखंड – मधवापुर
    लौकही प्रखंड – अटरी
    मधेपुर प्रखंड – मटरस
    रहिका प्रखंड – सतलखा
    लदनियां प्रखंड – पद्मा
    हरलाखी प्रखंड – हरलाखी
    अंधराठाढ़ी प्रखंड – देवहार
    जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने निर्देश दिया है कि इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।
    📢 आमजन से अपील:

    जिला प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित “सहयोग शिविर” में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें एवं अपनी समस्याओं का समाधान सीधे प्रशासन के माध्यम से प्राप्त करें।

    आपदा नहीं है भारी, यदि पूरी है तैयारी। सजग रहें, सतर्क रहें।
    किसी भी प्रकार की सहायता या सूचना हेतु जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06276-222576 पर संपर्क करें।

    DPRO, Madhubani

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसभी पत्रकार बंधुओं को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
    Next Article जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने विशिष्ट दत्तक संस्थान, मधुबनी का निरीक्षण कर बच्चों की देखभाल, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
    admin

    Related Posts

    *अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर भवन, मधुबनी में 21 जून को योग शिविर के आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण, वरीय अधिकारियों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण*

    June 23, 2026

    सीतामढ़ी में जल संकट पर DM सख्त: पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

    June 22, 2026

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: अनुदानित संस्कृत विद्यालयों की होगी विशेष जांच

    June 12, 2026

    जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा, संभावित जल संकट से निपटने एवं योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

    June 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    सीतामढ़ी में योगेंद्र सहनी हत्याकांड का खुलासा, STF और जिला पुलिस ने 4 आरोपियों को हथियारों सहित किया गिरफ्तार

    By adminJuly 17, 20260

    सीतामढ़ी। जिले के कन्हौली थाना क्षेत्र में 21 मई 2026 को हुए योगेंद्र सहनी हत्याकांड…

    सीतामढ़ी: भिट्ठा थाना पुलिस और SSB की संयुक्त कार्रवाई, 90 जाली नोटों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

    July 17, 2026

    सीतामढ़ी में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा: संस्थागत प्रसव में बिहार में 7वां स्थान, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

    July 17, 2026

    टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा: मधुबनी में लक्ष्य से 126% NAAT टेस्ट, डीएम आनंद शर्मा ने दिए मिशन मोड में काम करने के निर्देश

    July 17, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (367)
    • Breaking News (1,356)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (110)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?