दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा विधि-व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी, बेलसंड एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेलसंड के नेतृत्व में बेलसंड थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।

साथ ही, विभिन्न पूजा पंडालों का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक प्रबंधों का जायजा लिया गया तथा आमजन से संवाद स्थापित कर शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार दुर्गा पूजा के अवसर पर सुचारु यातायात व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने हेतु जिला के प्रमुख चौक-चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात पुलिस मुस्तैदी से तैनात है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version