आज दिनांक 18.10.2026 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुपरी द्वारा अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पूजा पंडालों का भौतिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सजगता एवं सतर्कता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही, पूजा समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। सीतामढ़ी पुलिस पर्व के दौरान आमजन की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है
