समाहरणालय, मधुबनी
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 11/07/2026
एलपीजी गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की जिले में उपलब्धता सामान्य एवं नियंत्रित।
जिला प्रशासन द्वारा जिलेभर में गैस वितरण व्यवस्था की हो रही सतत निगरानी।
मधुबनी, 11 जुलाई 2026
मधुबनी जिले में एलपीजी गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य एवं नियंत्रित है। जिला प्रशासन के द्वारा जिले भर में गैस वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी की जा रही है ताकि प्रत्येक उपभोक्ता तक ससमय गैस उपलब्ध हो सके।
दिनांक 10 जुलाई 2026 के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार कुल 13 हजार 527 एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के द्वारा बुकिंग की गई है। जिले में विभिन्न तेल कंपनियों के द्वारा दिनांक-10.07.2026 को IOCL के द्वारा के 5341, HPCL के द्वारा 5186 एवं BPCL के द्वारा 4782 सहित कुल-15 हजार 309 गैस सिलिंडर की प्राप्ति हुई है।*प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं के हितों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बुकिंग के अनुरूप तेजी से सिलेंडरों की आपूर्ति भी की जा रही है।
शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने का निर्देश
जिला प्रशासन ने जिले के सभी गैस वितरकों को निर्देश दिया है कि शत-प्रतिशत उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से गैस उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है, अतिरिक्त राशि की मांग की जाती है अथवा वितरण में लापरवाही बरती जाती है, तो संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कठोर प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आमजनों से प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि —
अनावश्यक रूप से गैस की बुकिंग न करें।
घरेलू गैस का उपयोग केवल घरेलू कार्यों में ही करें।
किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, जमाखोरी या अवैध भंडारण की सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दें।
किसी भी शिकायत या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06276-222576 पर संपर्क किया जा सकता है।
पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर भी पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है। दिनांक 11.07.2026 को जिले में 845.61 हजार लीटर पेट्रोल तथा 1115.7 हजार लीटर हाई स्पीड डीजल का स्टॉक उपलब्ध है।*जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि पेट्रोल-डीजल का अनावश्यक भंडारण न करें ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना अथवा अप्रिय घटना की संभावना उत्पन्न न हो।
जिला प्रशासन द्वारा संपूर्ण स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। —————————————————————————————
================
आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर करे संपर्क।।
DPRO,Madhubani
