समाहरणालय, मधुबनी
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 20 /04/2026
⬛️ सेवा-संवाद-समाधान के तहत जिलाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं
मधुबनी, 20 अप्रैल 2026:
जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने समाहरणालय परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के अंतर्गत ‘‘सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)’’ कार्यक्रम के तहत आमजनों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
🔷 विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने रखीं अपनी समस्याएं
इस जनसंवाद कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत की
ग्राम पोस्ट बेलही भवानीपुर, प्रखंड लौकही के गुलाब देवी ने निजी जमीन को धोखाधड़ी कर बेचने के संबंध में शिकायत किया। वही पैटघाट, थाना भैरवस्थान निवासी लीला देवी ने सरकारी जमीन खाता संख्या 270 खेसरा नं 1607 को अतिक्रमण हटाने के संबंध में आवेदन दिया। कृता देवी ग्राम मुखियापट्टी थाना साहरघाट निवासी ने हरिवंश सिंह के द्वारा घर उजाड़ने की मिल रही धमकी के संबंध ने शिकायत किया। गजवा भोजपंडौल निवासी विनोद कुमार के द्वारा बिजली मीटर हटाने के संबंध में आवेदन दिया। सभी मामलों में संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
🔷 पारदर्शी और जनहितैषी प्रशासन की दिशा में पहल
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का सम्मानपूर्वक एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना तथा प्रशासन और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सभी पदाधिकारियों को पारदर्शी एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी अपने-अपने कक्षों में उपस्थित रहे और प्राप्त आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई किया।
==================— —————————————————————————————* ..*
*आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर करे संपर्क।।**
=============== ===
।**
# DPRO,Madhubani
