*समाहरणालय, मधुबनी*
=================
*जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
====================
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक 15 /05/2026*
==================
⬛️ *सेवा-संवाद-समाधान* *अनुश्रवण प्रणाली के तहत जिलाधिकारी आनंद शर्मा* *ने आमजनों की* *समस्याएं सुनीं, त्वरित* *समाधान हेतु अधिकारियों को दिए* *निर्देश*
⬛️ **प्राप्त आवेदन के आलोक में संबंधित पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।*
⬛️*ऑनलाइन माध्यम से कुल 55 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 36 आवेदक उपस्थित हुए।वही 54 परिवादी ऑफलाइन माध्यम से जिलाधिकारी से मिले।**
*मधुबनी, 15 मई 2026*
जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने समाहरणालय परिसर में सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)’’ कार्यक्रम के तहत अपने कार्यालय कक्ष में आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इस जनसंवाद कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों में होने वाली कठिनाइयों को दूर करना तथा प्रशासन और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए दर्जनों लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में प्रखंड बासोपट्टी के रामकुमार पासवान के द्वारा भूमिहीन जमीन का पर्चा निर्गत करने एवं राशन कार्ड को अंत्योदय राशन कार्ड में बदलने के संबंध में आवेदन दिया। वही राशलाल सदाय मनहरवा पंचायत बेलाही निवासी ने अनुग्रह अनुदान देने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। परिवादी भोलीया देवी साकीन गंगद्वार अंचल अंधराठाढ़ी निवासी ने घरारी जमीन के सामने सरकारी रास्ता पर फुस का झोपड़ी बनाकर रास्ता अवरुद्ध करने के संबंध में शिकायत किया।
साथ ही साकीन सहूलिया थाना अंधराठाढ़ी जिला मधुबनी निवासी बृहस्पती ताती 79 वर्षीय वृद्ध ने बेटा पुतौह के द्वारा खाना पीना एवं दवा बंद करने तथा कमाया हुआ सारा रुपया ठग लेने के संबंध में शिकायत किया। नबल कांत कुमार साकीन महराजपुर थाना खजौली के द्वारा निजी घरारी जमीन पर बलपूर्वक अवैध निर्माण को अपने स्तर से कार्रवाई कर अतिक्रमण मुक्त करने के संबंध में आवेदन दिया।इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कक्षों में उपस्थित होकर जिले भर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए।
उल्लेखनीय है कि सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान’’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सम्मानपूर्वक उनकी समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराना तथा प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक जन-हितैषी, पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाना है।
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े और उन्हें बेहतर प्रशासनिक सेवा प्राप्त हो सके।
कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों द्वारा बारी-बारी से सभी आवेदकों की शिकायतें सुनी गईं तथा उनके त्वरित समाधान के लिए अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गई।– —————————————————————————————* ..*
=================
*आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर करे संपर्क।।**
=============== ===
*।***
==================
*# DPRO,Madhubani*
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
