समाहरणालय, मधुबनी
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 19 /04/2026
*⬛️ *जनगणना-2027 हेतु* व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम का कल होगा आयोजन।
मधुबनी, 19 अप्रैल 2026:
जनगणना-2027 के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन, मधुबनी द्वारा व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 20 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:00 बजे वाटसन विद्यालय परिसर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में संपन्न होगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को जनगणना-2027 के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें स्व-गणना (Self Enumeration) में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न आकर्षक एवं सहभागितापूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें हैंड सेल्फी अभियान, हस्ताक्षर अभियान, गुब्बारा गुच्छ का उड़ान, जनगणना शपथ ग्रहण तथा नुक्कड़ नाटक टीम द्वारा जागरूकता गीत एवं नाट्य प्रस्तुति शामिल हैं।
इन गतिविधियों के माध्यम से “मधुबनी स्व-गणना में अवश्य भाग लेगा” का सशक्त संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। जिला प्रशासन का मानना है कि जनगणना न केवल एक सांख्यिकीय प्रक्रिया है, बल्कि यह विकास योजनाओं के निर्माण की आधारशिला भी है। अतः इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।— —————————————————————————————* ..*
*आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर करे संपर्क।।**
=============== ===
।**
# DPRO,Madhubani
