समाहरणालय, मधुबनी
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक – 09/04/2026
■ जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने ज्ञान भारतम् मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु जिला स्तरीय समिति का किया गठन
मधुबनी 09 अप्रैल 2026
सचिव, कला एवं संस्कृति विभाग, संग्रहालय निदेशालय के द्वारा दिए गए निदेश एवं जिलाधिकारी, आनंद शर्मा से प्राप्त आदेश के आलोक में पाण्डुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाईजेशन तथा इसमें समाहित भारतीय ज्ञान परम्परा को भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखने हेतु भारत सरकार के फ्लैगशीप पहल के रूप में “ज्ञान भारतम् मिशन का प्रभावी क्रियान्वयन एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है।
जिसमे उप विकास आयुक्त को नोडल पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सहायक संग्रहाध्यक्ष, जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। वही जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी को सदस्य, सचिव के रूप में नामित किया गया है।
जिला स्तरीय समिति के द्वारा जिले में उपलब्ध पाण्डुलिपियों की पहचान, सूचीकरण एवं संरक्षण की व्यवस्था करना, पाण्डुलिपियों के डिजिटाईजेशन कार्य की रूपरेखा तैयार कर उसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करना, संबंधित विभागों / संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित करना, समय समय पर प्रगति की समीक्षा एवं प्रतिवेदन प्रस्तुत करना, जन सहभागिता सुनिश्चित करने के दृष्टिगत जिला स्तर पर “ज्ञान भारतम् मिशन के उद्देश्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने सहित अन्य कार्यो का संचालन सुव्यवस्थित ढ़ंग से किया जायेगा। ———————– ———————————————————————
बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष भीभीनंबर पर ’06276-222576 ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।
================
DPRO,MADHUBANI
