समाहरणालय, मधुबनी

जिला जनसम्पर्क कार्यालय

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक – 15/04/2026

हर खेत तक सिचाई कार्यक्रम के तहत किसान के खेत तक सिंचाई का पानी पहुँचाने हेतु जिलाधिकारी के द्वारा संयुक्त सर्वेक्षण दल का किया गया गठन*

——- सभी संबंधित पदाधिकारियों को प्रत्येक बुधवार एवं गुरुवार को क्षेत्र में जाकर सर्वेक्षण करने तथा जहां कही भी गैप है एवं पानी नही पहुँच रहा है वहाँ के लिए प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति हेतु विभाग को भेजने हेतु डीएम ने दिए निदेश

मधुबनी 15 अप्रैल 2026
जिलाधिकारी, आनंद शर्मा की अध्यक्षता में “हर खेत तक सिचाई कार्यक्रम” के तहत सभी किसान के खेत तक सिंचाई का पानी पहुँचाने हेतु जिलाधिकारी के द्वारा एक संयुक्त सर्वेक्षण दल का गठन किया गया है। जिसमें 1. कार्यपालक अभियंता, पश्चिमी कोशी नहर प्रमंडल, मधुबनी खुटौना, अंधराठाढी, झंझारपुर, राजनगर, बेनीपट्टी सकरी दरभंगा एवं केवटी। 2. कार्यपालक अभियंता, कमला नहर प्रमंडल, जयनगर एवं मुनहारा बराज प्रमंडल, जयनगर। 3. कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल, मधुबनी। 4. कार्यपालक अभियंता, विधुत आपूर्ति प्रमंडल, मधुबनी झंझारपुर एवं जयनगर। 5. जिला कृषि पदाधिकारी, मधुबनी एवं सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, मधुबनी जिला को नामित किया गया है।
विदित हो कि लघु जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य विभाग एवं विद्युत आपूर्ति विभाग के Top-10 योजनाओं के प्रगति की समीक्षा से संबंधित बैठक के आलोक में हर खेत तक सिचाई कार्यक्रम के तहत सभी किसान के खेत तक सिंचाई का पानी पहुँचाने हेतु संयुक्त सर्वेक्षण दल का गठन किया गया है।
सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी आपस में सम्पर्क कर संयुक्त रूप से प्रत्येक बुधवार एवं गुरूवार को क्षेत्र में जाकर सर्वेक्षण करेगे तथा जहाँ कहीं भी गैप है एवं पानी नहीं पहुँच रहा है वहाँ के लिए संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता जिलाधिकारी के निदेश के आलोक में प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति हेतु विभाग को भेजना सुनिश्चित करेगे। जिलाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया है कि सर्वेक्षण के दैरान यह भी ध्यान रखें, कि कोई भी खेत सिंचाई सुविधा से वंचित न रह पाये। संबंधित प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी इस कार्य का नियमित समीक्षा करेंगे तथा यह कार्य एक माह के अंदर पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे। जल संसाधन विभाग के संबंधित कार्यपालक अभियंता प्रत्येक सप्ताह अपने-अपने विभाग के द्वारा अपने कार्य क्षेत्र में किये गये सर्वेक्षण से संबंधित समेकित प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

———————- ———————————————————————

बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष भीभीनंबर पर ’06276-222576 ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।

================
DPRO,MADHUBANI

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version