समाहरणालय, मधुबनी
================
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
================
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक -10/04/2026
================
■सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान के द्वारा जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से जिले के सभी कार्यालयों में सुनी गई शिकायतें
———प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारी ने दिए निदेश
———————————————
मधुबनी 10 अप्रैल 2026
सभी संबंधित पदाधिकारी के द्वारा दिनांक-10.04.2026(शुक्रवार) को सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान’’ (Ease of living) के तहत समाहरणालय स्थित कक्ष में आमजनों से सम्मानपूर्वक संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया एवं समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक निदेश दिए गए।
इसी क्रम में शुक्रवार दिनांक-10.04.2026 को विभिन्न पदाधिकारी से उनके समाहरणालय स्थित कक्ष में विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु जिले भर से आये हुए दर्जनों आम लोगों द्वारा अपनी-अपनी समस्याएं रखी गयी। जिसके समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारी द्वारा आवश्यक कारवाई की गई।
इसी क्रम में नवीन कुमार भगत ग्राम पोस्ट बरुआर थाना बाबूबरही निवासी ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में लाभान्वित करने हेतु प्रार्थना पत्र दिया। वही पंचायत मोहम्मदपुर ग्राम देपुरा निवासी विनय कांत मिश्रा ने अतिक्रमण भूमि को विमुक्त करने एवं सीमांकन करवाने के संबंध में आवेदन दिया। परिवादी किशन साह थाना लदनिया निवासी ने गाढ़ा मठ की जमीन स्थित आम वो लीची फल को तोड़ने से रोकने के संबंध में शिकायत किया। सिसौना, पंचायत दैभत माधोपुर पूर्वी प्रखंड पंडौल निवासी मनी देवी के द्वारा हिस्से का जमीन को जबरन कब्जा कर लेने को लेकर आवेदन दिया। फुलपरास निवासी सरस्वती देवी ने सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के कारण अनुदान देने से संबंधित आवेदन दिया। देवधा, उसराही निवासी रेखा देवी ने दबंग व्यक्ति के द्वारा जमीन जबरन कब्जा करने से संबंधित शिकायत किया। विदित हो कि सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान’’(Ease of living) का मुख्य मकसद राज्य के आमजनों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्य में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े, इसे लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाये गए है।
पदाधिकारी द्वारा बारी-बारी से सभी आमलोगो का सम्मानपूर्वक शिकायतें सुनी गयी एवं त्वरित समाधान हेतु अग्रेत्तर कारवाई की गई।
———————– ———————————————————————
बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष भीभीनंबर पर ’06276-222576 ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी।
================
DPRO,MADHUBANI
