समाहरणालय, मधुबनी

जिला जनसम्पर्क कार्यालय

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक – 30/04/2026

सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों का शत-प्रतिशत जीवन प्रमाणीकरण का कार्य पूर्ण करने हेतु आज दिनांक-30.04.2026 से दिनांक-30.05.2026 तक पंचायतवार शिविर आयोजित*

——डीएम ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रतिदिन शिविर में जीवन प्रमाणीकरण हेतु उपस्थित पेंशनधारियों / मृत पेंशनधारियों की सूची संध्या 05 बजे तक सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, मधुबनी को उपलब्ध कराने का दिए निदेश

मधुबनी 30 अप्रैल 2026
सचिव, समाज कल्याण विभाग, बिहार के द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों का शत-प्रतिशत जीवन प्रमाणीकरण का कार्य पूर्ण करने हेतु प्राप्त निदेश के आलोक में जिलाधिकारी, आनंद शर्मा के द्वारा दिनांक-30.04.2026 से दिनांक-30.05.2026 तक पंचयातवार शिविर आयोजित करने हेतु निदेश दिया गया है। जिसके आलोक में सभी प्रखंडों के पंचायतवार रोस्टर के अनुसार जीवन प्रमाणीकरण शिविर लगाया गया। विदित हो कि मधुवनी जिला अंतर्गत वर्तमान में 6 लाख 02 हजार 968 पेंशनधारी सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। जिसमें से 4 लाख 50 हजार पेंशनधारियों ने अपना जीवन प्रमाणीकरण करा लिया है। जबकि अद्यतन तक 1 लाख 52 हजार पेंशनधारियों ने अपना जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया है। इन बचे हुए पेशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण कराने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जीवन प्रमाणीकरण के क्रम में मृत पेंशनधारियों को चिन्हित करते हुए ई-लाभार्थी पोर्टल के डाटाबेस में अपडेट किया जाना है। दिनांक-30.04.2026 से दिनांक-30.05.2026 तक शिविर का आयोजन करते हुए पंचायतवार रोस्टर के साथ संबंधित कर्मियों एवं कॉमन सर्विस सेन्टर के VLES की प्रतिनियुक्ति की गयी है। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी, आनंद शर्मा के द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/नगर आयुक्त, नगर निगम /सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद / नगर पंचायत को निदेश दिया गया है कि जीवन प्रमाणीकरण हेतु आयोजित शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे, ताकि जीवन प्रमाणीकरण हेतु लंबित पेंशनधारी उक्त शिविर के माध्यम से निःशुल्क जीवन प्रमाणीकरण करा सके। जिन पेंशनधारियों का बायोमैट्रिक (Finger/Iris Device) के माध्यम से जीवन प्रमाणीकरण नहीं हो पाता है, उनका भौतिक सत्यापन के माध्यम से जीवन प्रमाणीकरण कराया जाय।सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी भौतिक सत्यापन के आधार पर जीवन प्रमाणीकृत पेंशनधारियों की सूचना अपने ई-लाभार्थी लॉगिन से पोर्टल पर अपडेट करेंगे एवं भौतिक सत्यापन सूची प्रखंड कार्यालय में संधारित रखने का निदेश दिया गया है।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विकास मित्र, आँगनबाड़ी सेविका / सहायिका, पंचायत सचिव के माध्यम से सत्यापित चिन्हित मृत पेंशनधारियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी चिन्हित मृत पेंशनधारियों की सूचना ई-लाभार्थी पोर्टल पर निरंतर अपडेट करेंगे तथा मृत पेंशनधारियों को भुगतान की गयी राशि की वसूली करेंगे। साथ ही वैसे पेंशनधारी जिनका ई-लाभार्थी पोर्टल पर आधार इन्ट्री नहीं है। उनका आधार इन्ट्री कराते हुए जीवन प्रमाणीकरण कराया जाय।
जिलाधिकारी ने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पेंशनधारियों की सूविधा हेतु शिविर का आयोजन पंचायत सरकार भवन या अन्य सरकारी भवनों में करने तथा शिविर स्थल पर पंखा, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया है।
शिविर का अनुश्रवण संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी करेंगे। जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, मधुबनी को नामित किया गया है।
जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रतिदिन शिविर में जीवन प्रमाणीकरण हेतु उपस्थित पेंशनधारियों / मृत पेंशनधारियों की सूची संध्या 05 बजे तक सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, मधुबनी को उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया है। सुनिश्चित करेंगे।

———————- ———————————————————————

बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष भीभीनंबर पर ’06276-222576 ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।

================
DPRO,MADHUBANI

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version