*समाहरणालय, मधुबनी*
================
*जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
================
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक – 29/05/2026*
================
*■*कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) मधुबनी के द्वारा भारत सरकार के वाईब्रेंट विलेज ग्राम के तहत लदनियां प्रखंड के लगदी गांव में आधुनिक कृषि विषय से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन*
———————————————-
*मधुबनी 29 मई 2026*

*कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) मधुबनी के द्वारा भारत सरकार द्वारा चिन्हित वाईब्रेंट विलेज ग्राम में शुक्रवार को आधुनिक कृषि विषय से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम लदनिया प्रखंड के पदमा पंचायत के लगदी गांव में किसानों को उच्च उच्च मूल्य वाली फसलों जैसे ड्रैगन फ्रूट्स ,अनानास, स्ट्रॉबेरी इत्यादि की खेती के साथ-साथ जलवायु अनुकूल कृषि, दलहन एवं तिलहन उत्पादन तथा उर्वरकों का संतुलित उपयोग के विषय से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।* *इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी, ललन कुमार चौधरी ने किसानों को बताया कि किसान इस तरह का फसल लगाकर अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं साथ ही उन्होंने किसानों से यह भी अनुरोध किया कि रसायनिक खाद के बदले जैविक खाद का प्रयोग कर प्राकृतिक खेती को अपनाना जरूरी है, जिससे खेती में लागत कम होगी और आमदनी ज्यादा होगी।* *श्री नंदन, परियोजना निदेशक आत्मा के द्वारा किसानों को औषधीय एवं संसदीय पौधों को अपनाने हेतु सलाह दिया गया उन्होंने बताया कि लगदी गांव का जलवायु औषधीय एवं संघीय पौधों के लिए उपयुक्त है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी आदित्य कुमार प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सहायक तकनीकी प्रबंधक कृषि समन्वयक के साथ-साथ प्रखंड किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष श्री दुखी पासवान , पूर्व उप प्रमुख श्री मनोज कुमार सहित पंचायत के सैकड़ो किसान उपस्थित थे।* *किसानों को उच्च मूल्य वाले फसलों के उत्पादन से लेकर विपणन के बारे में बताया गया।* *किसानों के द्वारा सहमति भी दी गई कि हम लोगों के द्वारा इस तरह की खेती की जाएगी साथ ही किसानों को फार्म रजिस्ट्री के बारे में बताया गया।*
———————- ———————————————————————
================
*बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष भीभीनंबर पर ’06276-222576 ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।*
================
================
*DPRO,MADHUBANI*

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version