समाहरणालय, मधुबनी

जिला जनसम्पर्क कार्यालय

प्रेस विज्ञप्ति

’दिनांक – 13/03/2026

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार एवं जिला प्रशासन, मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में भामती वाचस्पति महोत्सव- 2026 15-16 मार्च 2026 को होगा आयोजन*

——कार्यक्रम में फ्यूजन बैंड, मैथिली भजन गायक, ओडिसी नृत्य, लोक नृत्य, ताल कचहरी, शास्त्रीय गायन, समूह लोक नृत्य आदि की होगी शानदार प्रस्तुति

——-परिचर्चा सत्र एवं कवि गोष्ठी का होगा आयोजन

——-प्राथमिक विद्यालय, विष्णुपूरा बेलहा महार, ठाढ़ी, प्रखंड- अंधराठाढ़ी, जिला – मधुबनी के प्रांगण में “भामती वाचस्पति महोत्सव” होगी आयोजित

——-प्रसिद्ध मैथिली गायिका, रंजना झा एवं मैथिली भजन गायक अरविन्द सिंह की प्रस्तुति पर झूमेंगे दर्शक

——सुप्रसिद्ध मैथिली गायिका पूनम मिश्रा की प्रस्तुति का भी लुत्फ उठाएंगे दर्शक

मधुबनी 13 मार्च 2026

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार एवं जिला प्रशासन, मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में भामती वाचस्पति महोत्सव- 2026 15-16 मार्च 2026 को आयोजन किया जायेगा।
विदित हो कि मिथिला के महान दार्शनिक पंडित वाचस्पति मिश्र को समर्पित “भामती वाचस्पति महोत्सव” का आयोजन प्राथमिक विद्यालय, विष्णुपूरा बेलहा महार, ठाढ़ी, प्रखंड- अंधराठाढ़ी, जिला- मधुबनी के प्रांगण में दिनांक 15 एवं 16 मार्च 2026 को आयोजन किया जायेगा।
इस महोत्सव में मिथिला की समृद्ध ज्ञान-परंपरा, साहित्य, संस्कृति एवं दर्शन से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
दिनांक- 15 मार्च 2026 को प्रसिद्ध मैथिली गायिका, रंजना झा एवं मैथिली भजन गायक अरविन्द सिंह की प्रस्तुति पर झूमेंगे दर्शक।
वही पंचनाद (क्लासिकल फ्यूजन बैण्ड), नेहा कुमारी एवं समूह (ओडिसी नृत्य), प्रिया कुमारी एवं समूह (लोक नृत्य) प्राचि झा (गायिका), डेजी ठाकुर (गायिका), आनन्द मोहन झा (उद्घोषक), तनमय नाग (गायक), वर्षा झा (मैथिली गायिका) के द्वारा भी प्रस्तुति दी जायेगी।
दिनांक- 16 मार्च 2026 (संध्या 06:00 बजे) को प्रसिद्ध मैथिली गायिका, पूनम मिश्रा के द्वारा सुमधुर गीतों की प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया जायेगा तथा रवि शंकर मिश्रा एवं समूह (ताल कचहरी), सर्वश्रेष्ठ मिश्रा (शास्त्रीय गायक), जय प्रकाश नारायण पाठक (कथक एवं ओडीसी नृत्य), लोक कला कुम्भ (समूह लोक नृत्य),कुन्दन कुमार (गायक), अक्षय आनन्द (उद्घोषक) के द्वारा भी अपने-अपनी कला की प्रस्तुति दी जायेगी।

———————- ———————————————————————

बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष भीभीनंबर पर ’06276-222576 ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।

================
DPRO,MADHUBANI

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version