समाहरणालय, मधुबनी

जिला जनसम्पर्क कार्यालय

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक 13 /03/2026

⬛️ राजनगर–मोतीपुर–खैरा पथ के मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य हेतु प्रशासनिक स्वीकृति।————————————– मधुबनी 13मार्च 2026
मधुबनी जिले के पथ प्रमंडल अंतर्गत राजनगर–मोतीपुर–खैरा पथ के मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण के निर्माण कार्य के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना से क्षेत्र में आवागमन को सुगम, सुरक्षित एवं तेज बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस पथ की कुल लंबाई 12.50 किलोमीटर निर्धारित की गई है। इसके निर्माण कार्य के लिए ₹7337.73 लाख (लगभग ₹73.37 करोड़) की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना के तहत सड़क का सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण किया जाएगा, जिससे सड़क की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा यातायात अधिक सुरक्षित और सुचारु रूप से संचालित हो सकेगा।
यह सड़क राजनगर, मोतीपुर, खैरा सहित आसपास के कई गांवों एवं बाजारों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है। सड़क के सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण से स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था अधिक व्यवस्थित होगी तथा लोगों को आवागमन में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी। राज्य सरकार द्वारा सड़क अवसंरचना के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित हो सके।
राज्य सरकार के पथ निर्माण विभाग द्वारा “पथ प्रगति के” संकल्प के साथ राज्य में सड़कों को सुदृढ़, सुरक्षित एवं आधुनिक बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

जिला प्रशासन, मधुबनी ने उम्मीद जताई है कि इस सड़क परियोजना के क्रियान्वयन से क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी तथा क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। —————————————————————————————* ..*

  *आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे।  किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर  पर*06276-222576  पर करे संपर्क।।**                         

=============== ===

**

# DPRO,Madhubani

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version