Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    SP ने लॉन्च किया ऑपरेशन चक्रव्यूह, चोरी-नकबजनी पर कड़ी निगरानी

    March 1, 2026

    Ayatollah Ali Khamenei Death: ट्रंप के दावे के बाद ईरान ने पुष्टि की

    March 1, 2026

    Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda ने शादी के बाद तिरुपति में लिया आशीर्वाद

    March 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»होली एवं आने वाले अन्य पर्व–त्योहारों के शांतिपूर्ण एवं सद्भावना पूर्ण आयोजन के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियां मुकम्मल।
    Breaking News

    होली एवं आने वाले अन्य पर्व–त्योहारों के शांतिपूर्ण एवं सद्भावना पूर्ण आयोजन के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियां मुकम्मल।

    adminBy adminMarch 1, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय सीतामढ़ी

    जन संपर्क प्रशाखा

      प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक- 28 फरवरी 2026

    होली एवं आने वाले अन्य पर्व–त्योहारों के शांतिपूर्ण एवं सद्भावना पूर्ण आयोजन के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियां मुकम्मल।

    विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु 17 सेक्टर पेट्रोलिंग वरीय पदाधिकारी, कुल 317 दंडाधिकारियों एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारियों तथा सशस्त्र /लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गई।

    24 x 7 नियंत्रण कक्ष स्थापित। जिला आपदा प्रबंधन एवं पुपरी तथा बेलसंड अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में भी 24 घंटा नियंत्रण कक्ष कार्य करेगा।।

    अफवाह फैलाने वाले वालों के विरुद्ध सख्ती बरतने का निर्देश।हुड़दंगियो, असामाजिक/ अपराधी तत्वों के विरुद्ध विधि सम्मत निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश।

    जातीय एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले के विरुद्ध की जाएगी कठोर कार्रवाई।

    सोशल मीडिया पर अश्लील एवं भड़काऊ पोस्ट करने वालों तथा जातिगत एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले पोस्ट पर की जाएगी सख्त कार्रवाई।

    होली पर्व–त्योहार का शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय के द्वारा इस संबंध में आवश्यक निर्देश पदाधिकारियों को जारी किए गए हैं।उक्त अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण के मद्देनजर आज समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में प्रतिनियुक्त सेक्टर पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट एवं दंडाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग में शांतिपूर्ण /सौहार्दपूर्ण होली आयोजन के निमित्त आवश्यक निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए। इस क्रम में उन्होंने कहा कि होली के अवसर पर सभी प्रशासनिक व्यवस्थाएं मुकम्मल कर ली गई हैं एवं पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया है।उन्होंने स्पष्ट कहा कि होली के मौके पर सामाजिक तनाव उत्पन्न करने की कोशिश करने वालों, सामाजिक सौहार्द में खलल डालने वाले एवं सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट कर माहौल दूषित करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है।ऐसे तत्वों पर नकल कसते हुए विधि सम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

    विधि व्यवस्था संधारण हेतु सेक्टर पेट्रोलिंग के रूप में 17 वरीय पदाधिकारियों के साथ कुल 317 दंडाधिकारियों एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र /लाठी बलों की प्रतिनियुक्ति सभी अनुमंडलों में थानावार की गई है। प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को स- समय अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर योगदान देने की हिदायत दी गई है। कार्य में किसी भी तरह की कोताही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    ▪️सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर

    सोशल मीडिया पर किसी तरह के अफवाह फैलाने, जातिगत एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले पोस्ट के विरुद्ध आईपीसी एवं आई टी एक्ट के सुसंगत धाराओं के अंतर्गत सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने, आपत्तिजनक वीडियो/ ऑडियो पोस्ट करने तथा सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से विभिन्न धर्मो /जातियों या समुदायों के बीच शत्रुता,घृणा या वैमनस्य फैलाने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध दं०प्र०सं०के सुसंगत धाराओं के अंतर्गत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    ▪️उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध करें कारवाई

    निर्देश दिया गया है कि उपद्रवी तत्वों एवं हुड़दंगियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने में जरा सी भी शिथिलता नहीं बरती जाए। उपद्रव फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध दंड प्रक्रिया संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

    ▪️नियंत्रण कक्ष

    उक्त अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन शाखा में 24x 7 नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जिसका दूरभाष नंबर 06226-250 316 है। उक्त अवधि में पुपरी एवं बेलसंड एसडीओ के कार्यालय प्रकोष्ठ में नियंत्रण कक्ष कार्य करेगा जिसका नंबर है 06228- 224289,224811एवं 06226- 281600 है। नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्य करेगा।

    ▪️शराब माफियाओं के विरुद्ध करें सख्त कारवाई

    निर्देश दिया गया है कि शराब की खरीद बिक्री में शामिल लोगों पर सख्ती बरती जाए ।लगातार छापेमारी की जाए। चिन्हित शराब माफियाओं पर नकेल कसते हुए विधि सम्मत आवश्यक कार्रवाई की जाय। बॉर्डर एरिया में विशेष तौर पर ध्यान दें।

    ▪️अश्लील एवं भड़काऊ गीतों के विरुद्ध की जाएगी कठोर का कानूनी कार्रवाई

    सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले तथा फसाद की मंशा रखने वालो,अश्लील एवं भड़काऊ गीतों के विरुद्ध सीधे एएफआईआर करने का निर्देश दिया गया है।

    ब्रीफिंग में अपर समाहर्ता राजस्व संजीव कुमार, उप विकास आयुक्त श्री संदीप कुमार,सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं सभी जिला स्तरीय अधिकारी तथा प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleबेघर महिला के लिए संकटमोचन बना महिला एवं बाल विकास निगमद्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर सीतामढ़ी
    Next Article क्या आप पंकज धवरैय्या के साथ है ?
    admin

    Related Posts

    SP ने लॉन्च किया ऑपरेशन चक्रव्यूह, चोरी-नकबजनी पर कड़ी निगरानी

    March 1, 2026

    Ayatollah Ali Khamenei Death: ट्रंप के दावे के बाद ईरान ने पुष्टि की

    March 1, 2026

    Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda ने शादी के बाद तिरुपति में लिया आशीर्वाद

    March 1, 2026

    महुअवा खुर्द में गरीबी की मार, योजनाओं से वंचित परिवार

    March 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    SP ने लॉन्च किया ऑपरेशन चक्रव्यूह, चोरी-नकबजनी पर कड़ी निगरानी

    By adminMarch 1, 20260

    जिले में बढ़ती चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन…

    Ayatollah Ali Khamenei Death: ट्रंप के दावे के बाद ईरान ने पुष्टि की

    March 1, 2026

    Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda ने शादी के बाद तिरुपति में लिया आशीर्वाद

    March 1, 2026

    महुअवा खुर्द में गरीबी की मार, योजनाओं से वंचित परिवार

    March 1, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (61)
    • Breaking News (488)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?