समाहरणालय, सीतामढ़ी
जन सम्पर्क, प्रशाखा
दिनांक :–11जुलाई 2026

प्रेस विज्ञप्ति

ग्राम पंचायत खेल क्लब पंजीकरण हेतु ऑनलाइन पोर्टल पुनः खुला, 15 अगस्त तक करें आवेदन

सीतामढ़ी, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA) द्वारा राज्य के सभी ग्राम पंचायत खेल क्लबों के ऑनलाइन पंजीकरण हेतु पोर्टल पुनः खोल दिया गया है। इस संबंध में जिला खेल पदाधिकारी, सीतामढ़ी मो. इस्लाम ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, पंचायत जनप्रतिनिधियों, खेल क्लबों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने-अपने ग्राम पंचायत खेल क्लबों का पंजीकरण सुनिश्चित कराने की अपील की है।

जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार का उद्देश्य खेलों को शहरों से निकालकर गाँव-गाँव तक पहुँचाना है, ताकि प्रत्येक पंचायत में खेल क्लब का गठन हो, स्थानीय प्रतिभाओं को उचित मंच मिले तथा ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। पंजीकृत खेल क्लबों को भविष्य में विभिन्न खेल गतिविधियों एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इच्छुक ग्राम पंचायत खेल क्लब पोस्टर पर उपलब्ध QR कोड स्कैन कर अथवा सीधे https://club.biharsports.org/auth/member-login पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। सभी संबंधित क्लबों से अनुरोध है कि अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना शीघ्र पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।

जिला खेल पदाधिकारी मो. इस्लाम ने कहा कि यदि सीतामढ़ी जिले के प्रत्येक पंचायत में खेल क्लब सक्रिय होंगे तो ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतर अवसर मिलेगा तथा जिले में खेलों के विकास को नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों एवं खेल प्रेमियों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

महत्वपूर्ण जानकारी

पंजीकरण अवधि: 01 जुलाई 2026 से 15 अगस्त 2026 (रात्रि 12:00 बजे तक)

पंजीकरण माध्यम: पोस्टर पर दिए गए QR कोड को स्कैन करें अथवा https://club.biharsports.org/auth/member-login पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version