समाहरणालय, मधुबनी

जिला जनसम्पर्क कार्यालय

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक 02/05/2026

*⬛️ *स्व-गणना में मधुबनी* का बिहार में प्रथम स्थान
मधुबनी 02 मई 2026 भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत चल रहे स्व-गणना अभियान में मधुबनी जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जिले के नागरिकों, प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, स्व-गणना में वैशाली जिला दूसरे स्थान पर है, जबकि मधुबनी जिला 5,90,164 प्रविष्टियों के साथ प्रथम स्थान पर है।
जबकि वैशाली 5,72,261 तथा तीसरे स्थान पर 4,84,056 दरभंगा, चौथे स्थान पर 2,98,545 गपालगंज तथा 2,30,205 आकड़ो के साथ पटना पांचवें स्थान पर रहा। उल्लेखनीय है कि मधुबनी पूर्व में द्वितीय स्थान पर था तथा बहुत कम अंतर से प्रथम से पीछे था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि जिले में जनभागीदारी अत्यंत उत्साहजनक रही है। 01 मई 2026 तक स्व-गणना के अवसर पर नागरिक घर बैठे ही आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in/⁠�
पर जाकर 33 प्रश्नों के सही उत्तर दर्ज कर स्व-गणना प्रक्रिया पूर्ण किए हैं।

भारत की जनगणना 02 मई से प्रारंभ होकर 31 मई तक चलेगा। जिसमें प्रगणक घर-घर जाकर आंकड़ों को संग्रहित करेंगे। —————————————————————————————* ..*

आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर06276-222576 पर करे संपर्क।।**

**

# DPRO,Madhubani

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version