स्वच्छता की पहल को मिलेगा सम्मान, प्रथम विजेता को ₹25 हजार का पुरस्कार

स्वच्छता चैलेंज में बढ़ा उत्साह, अब तक 41 प्रतिभागियों ने कराया पंजीकरण
~~~~
मधुबनी,
08 अक्टूबर, 2026

जिला प्रशासन, मधुबनी द्वारा स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने एवं जलस्रोतों के संरक्षण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई स्वच्छता चैलेंज प्रतियोगिता में जिलेवासियों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। प्रतियोगिता में अब तक 41 लोगों/समूहों एवं संगठनों ने पंजीकरण कराया है।
प्रतियोगिता के तहत प्रतिभागियों को अपने आसपास स्थित नदी, तालाब अथवा अन्य जलस्रोत की स्वच्छता एवं संरक्षण के लिए पहल करनी है तथा अपने कार्य की फोटो/वीडियो साझा करनी है। बेहतर एवं प्रभावी कार्य करने वाले प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
पुरस्कार के रूप में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को ₹25,000, द्वितीय स्थान को ₹15,000 तथा तृतीय स्थान को ₹10,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
प्रतियोगिता में पंजीकरण की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। जिला प्रशासन द्वारा जिलेवासियों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर स्वच्छता एवं जलस्रोत संरक्षण के इस जनअभियान को सफल बनाने की अपील की गई है। पंजीकरण करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा जारी किया गया इस लिंक https://forms.gle/77vVyceXwRE2eiiK7 पर क्लिक करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version