समाहरणालय, सीतामढ़ी

स्टेट हेल्थ सोसायटी द्वारा उपलब्ध कराई गई बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम से लैस 05 एंबुलेंस को विभिन्न प्रखंडों की ओर रवानगी की गई। समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय ने उक्त सभी एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर विदा किया।
सदर अस्पताल, सीतामढ़ी, बाजपट्टी, सोनबरसा, परिहार एवं रुन्नीसैदपुर पी एच सी के द्वारा उक्त एंबुलेंस की निःशुल्क सेवा ली जाएगी। उक्त प्रखंड एवं आस—पास के क्षेत्र के मरीजों को इसका लाभ होगा।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि एम्बुलेंस में टेक्नीशियन के साथ 37 प्रकार की आवश्यक दवाएं उपलब्ध होंगी। यह वातानुकूलित होगा।
डायल 102 पर इसकी निःशुल्क सुविधा ली जा सकती है। बताया गया कि अब जिले में कुल 70 एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित हो चुकी है।

मौके पर डॉ जेड जावेद, डीपीएम हेल्थ अशीत रंजन के साथ स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version