प्रेस विज्ञप्ति
11 फरवरी 2026
सोनबरसा प्रखंड स्थित सभा भवन में उप विकास आयुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त ने सोनबरसा प्रखंड अंतर्गत चयनित 05 गांवों के समग्र विकास के लिए चलाई जा रही इस महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक निर्देश दिया।उन्होंने सभी अधिकारियों को कहा कि संबंधित विभाग इस संबंध में अपना डीपीआर दो दिन के अंदर बनाकर शीघ्र प्रस्तुत करें।उप विकास आयुक्त ने सड़क संपर्क ,पेयजल ,बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका का सृजन से संबंधित परियोजनाओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य करते हुए सभी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभुकों को पहुंचाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि वाइब्रेट विलेज एक्शन प्लान के तहत सभी विकास कार्यों को आपसी समन्वय से किया जाए ताकि संसाधनों का उचित उपयोग सुनिश्चित हो सके ।
वही डीपीओ योजना संतोष कुमार सुमन ने बताया कि वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम योजना का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती आबादी को राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ना तथा उन्हें सीमा सुरक्षा बलों की आंख और कान के रूप में जागरूक करना है ।बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करना और पर्याप्त आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना है ।उन्होंने कहा कि आज की बैठक में सोनबरसा प्रखंड अंतर्गत चयनित 05 गांवों में उक्त योजना के तहत किए जा रहे कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की गई। वैसे सीतामढ़ी जिले के सीमावर्ती प्रखंडों के कुल नौ गांव का चयन किया गया है।इस संबंध में सभी संबंधित विभागों को टास्क दिया गया है। 2 दिन के अंदर डीपीआर बनाकर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है ताकि इस संबंध में अग्रेत्तर कार्य किया जा सके।
बैठक में जिला योजना अधिकारी संतोष कुमार सुमन ,डीपीएम जीविका, डॉ जेड जावेद सहित सभी विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
