सीतामढ़ी। सुप्पी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 27 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन महतो, सुनील महतो और अरुण कुमार के रूप में हुई है।

इस मामले में सुप्पी थाना कांड संख्या 270/26 दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version