सीतामढ़ी, 16 सितंबर 2026। जिले में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस जन शिकायत सुनवाई आयोजित की जाती है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने लोगों की शिकायतें और समस्याएं सुनीं।

सुनवाई के दौरान विभिन्न मामलों को लेकर पहुंचे लोगों ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और विधिसम्मत निपटारे के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्राप्त शिकायतों को संबंधित पदाधिकारियों के पास आवश्यक कार्रवाई के लिए अग्रेषित किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि शिकायतों का नियमानुसार निष्पादन करते हुए लोगों को समय पर उचित समाधान उपलब्ध कराया जाए।

पुलिस प्रशासन की ओर से प्रत्येक कार्य दिवस जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किए जाने का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनना और उनका प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version