सीतामढ़ी। साइबर अपराध के मामलों में सीतामढ़ी साइबर थाना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों की कुल ₹3.42 लाख से अधिक की राशि वापस कराने में सफलता हासिल की है।

पहले मामले में साइबर थाना, सीतामढ़ी की प्रभावी कार्रवाई के बाद गलती से दूसरे व्यक्ति के बैंक खाते में ट्रांसफर हुई ₹16,900 की राशि पीड़ित पप्पू कुमार को वापस करा दी गई। पुलिस की त्वरित पहल से पीड़ित को उसकी रकम वापस मिल सकी।

वहीं, साइबर थाना कांड संख्या 57/26 से जुड़े साइबर ठगी के मामले में पीड़ित जीत कुमार, पिता–स्वर्गीय नन्दलाल सिंह, निवासी जलशी, थाना सहियारा, जिला सीतामढ़ी की ठगी गई ₹3,25,000 की पूरी राशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।

सीतामढ़ी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि साइबर ठगी की घटना होने पर शुरुआती एक घंटा ‘गोल्डन आवर’ बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे मामलों में बिना देरी किए 1930 साइबर हेल्पलाइन, Cybercrime.gov.in या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

पुलिस ने नागरिकों से साइबर अपराध को लेकर सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने की अपील की है।

#Sitamarhi #SitamarhiPolice #CyberCrime #CyberPolice #CyberFraud #1930 #BiharPolice #BiharNews #सीतामढ़ी #साइबरक्राइम

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version