आज दिनांक 03.07.2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार यातायात थाना, सीतामढ़ी में पु०नि० सह थानाध्यक्ष, यातायात थाना द्वारा पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की ब्रीफिंग की गई।

इस दौरान यातायात व्यवस्था के प्रभावी संधारण, नियमित गश्ती, हाईवे पर अतिक्रमण करने वाले वाहनों के विरुद्ध सघन अभियान चलाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, सड़क सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पदाधिकारियों/कर्मियों को सतर्कता एवं सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।

इसके अलावा, ड्यूटी के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के बीच ट्रैफिक जैकेट एवं लाठियों का वितरण भी किया गया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version