सीतामढ़ी में VHSND, JAS, PMSMA एवं फाइलेरिया नियंत्रण को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
सीतामढ़ी।
सिविल सर्जन सीतामढ़ी डॉ. अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में VHSND (Village Health, Sanitation and Nutrition Day) सत्रों में दी जा रही सेवाओं में निरंतर सुधार कर समुदाय एवं लाभुकों को अधिकतम लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सभी प्रखण्डों के MOIC, BHM एवं BCM का एकदिवसीय प्रशिक्षण GNM स्कूल, सीतामढ़ी में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में DPM असित रंजन, DM&E संतोष कुमार, DPC दिनेश कुमार, सहयोगी संस्था पीरामल फाउंडेशन से जिला प्रबंधक प्रभाकर कुमार, कार्यक्रम लीड बिकेश कुमार, दुर्गा प्रसाद, रोहित कुमार तथा यूनिसेफ के SMC अभिषेक कुमार की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान VHSND सत्रों के प्रभावी आयोजन, सेवाओं की गुणवत्ता, माइक्रो-प्लानिंग, मॉनिटरिंग एवं रिपोर्टिंग प्रणाली पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही सभी HWC पर JAS (जन आरोग्य समिति) का खाता अनिवार्य रूप से खुलवाने, JAS की नियमित मासिक बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए।
सिविल सर्जन ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देशित किया कि PMSMA का आयोजन प्रत्येक माह 9, 15 एवं 21 तारीख को सभी स्वास्थ्य संस्थानों के साथ-साथ चयनित 10 APHC पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि उच्च जोखिम वाले गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान, उनकी एंट्री एवं समुचित उपचार किया जा सके।
इसके अतिरिक्त फाइलेरिया नियंत्रणार्थ 10 फरवरी 2026 से प्रस्तावित “सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम” को सफल बनाने हेतु अभी से सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण करने पर विशेष बल दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तभी संभव है जब प्रखण्ड एवं संस्थान स्तर पर बेहतर समन्वय और सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।

