सीतामढ़ी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए सीतामढ़ी पुलिस एवं परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में यह कार्रवाई राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रूप से खड़े वाहनों और अतिक्रमण के खिलाफ की गई।

अभियान के दौरान परिवहन विभाग और यातायात थाना की संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध पार्किंग करने वाले वाहनों के विरुद्ध विधिसम्मत चालान की कार्रवाई की। इसके साथ ही सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को भी हटाकर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

पुलिस प्रशासन के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को सुरक्षित, सुचारु और बाधारहित बनाए रखना है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके और यात्रियों को निर्बाध आवागमन की सुविधा मिल सके।

सीतामढ़ी जिला पुलिस ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी भी प्रकार की अवैध पार्किंग या अतिक्रमण न करें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

 

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version