सीतामढ़ी। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टाइगर गश्ती दल द्वारा विशेष सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न बैंकिंग प्रतिष्ठानों, एटीएम, ज्वैलरी दुकानों तथा अन्य संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों पर सघन सुरक्षा जांच की जा रही है। पुलिस टीम सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी पैनी नजर बनाए हुए है।

पुलिस प्रशासन का उद्देश्य संभावित आपराधिक घटनाओं की रोकथाम करना और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है। इसके लिए गश्ती दल लगातार विभिन्न इलाकों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहा है।

सीतामढ़ी पुलिस ने कहा है कि जिले में शांति, कानून-व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्त और सुरक्षा जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version