प्रेस विज्ञप्ति

सीतामढ़ी, 05 अक्टूबर 2026।
तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA के विधान परिषद प्रत्याशी आदरणीय श्री नरेंद्र प्रसाद सिंह जी की विजय के संकल्प को लेकर आज सीतामढ़ी स्थित जिला भाजपा कार्यालय में सीतामढ़ी एवं शिवहर जिले की संयुक्त चुनाव तैयारी बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों, चुनावी रणनीति एवं कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। दोनों जिलों के पदाधिकारियों , मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों, विधानसभा प्रभारियों, एवं कार्यकर्ताओं को चुनाव से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

बैठक में मुख्य रूप से बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री माननीय श्री केदार गुप्ता जी, जाले विधायक श्री जिबेश मिश्रा , लालगंज विधायक श्री संजय सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश वर्मा जी, सीतामढ़ी जिलाध्यक्ष श्री मनीष कुमार जी, शिवहर जिलाध्यक्ष श्री नीरज सिंह जी, NDA प्रत्याशी श्री नरेंद्र प्रसाद सिंह जी, रीगा विधायक श्री बैद्यनाथ प्रसाद ने संबोधित किया ,जिसमे जिले के प्रमुख नेतागण, जिला पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्षगण एवं बड़ी संख्या में कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में NDA प्रत्याशी श्री नरेंद्र प्रसाद सिंह जी के पक्ष में संगठन को मजबूत करने तथा चुनावी तैयारियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया।
बैठक में पूर्व विधायक श्रीमति नगीना देवी,भाजपा नेत्री श्रीमती रितु जायसवाल , जिला प्रभारी संजीव पांडे, दिनकर पंडित , गौतम राम आज़ाद, जिला उपाध्यक्ष दीप लाल बघेल , शोभा राम जी , प्रो अनीता सिंह , प्रो बेबी नम्रता, जिला मंत्री प्रिंस तिवारी , गयनेन्द्र कुमार, उमा सिंह , प्रभास ठाकुर , जिला कोषाध्यक्ष दीपक मस्करा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version