पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से सभी थाना क्षेत्रों में अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने हेतु सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के दौरान विभिन्न चौक-चौराहों और प्रमुख मार्गों पर वाहनों की गहन जांच की जा रही है, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा जा सके।
