सीतामढ़ी में तीन संदिग्ध गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद

पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान महिंदवारा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम विशनपुर से बिटरौली जाने वाली सड़क के समीप मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों को अवैध आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में महिंदवारा थाना कांड संख्या 157/26 दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

  1. मुकेश कुमार, निवासी ग्राम तिलकताजपुर, थाना रून्नीसैदपुर
  2. मुकेश कुमार, निवासी ग्राम सरखीरिया, थाना महिंदवारा
  3. अमित कुमार, निवासी ग्राम सरखीरिया, थाना महिंदवारा

तीनों आरोपी सीतामढ़ी जिले के निवासी हैं।

बरामदगी

  • 01 अवैध पिस्टल (मैगजीन सहित)
  • 06 जिंदा कारतूस
  • 03 मोबाइल फोन
  • 01 मोटरसाइकिल

पुलिस का कहना है कि बरामद हथियारों और आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version