Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    12 शिक्षक ब्लैकलिस्ट, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष भी शामिल

    February 10, 2026

    बिहार विधान परिषद में हंगामा, सत्ता-विपक्ष आमने-सामने

    February 10, 2026

    केएमपी एक्सप्रेसवे किनारे अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    February 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»सीतामढ़ी में फाइलेरिया मुक्ति के लिए मेगा अभियान: 3,174 केंद्रों पर 11 फरवरी को लगेगा विशेष शिविर
    Breaking News

    सीतामढ़ी में फाइलेरिया मुक्ति के लिए मेगा अभियान: 3,174 केंद्रों पर 11 फरवरी को लगेगा विशेष शिविर

    adminBy adminFebruary 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक 8 फरवरी 2026

    सीतामढ़ी में फाइलेरिया मुक्ति के लिए मेगा अभियान: 3,174 केंद्रों पर 11 फरवरी को लगेगा विशेष शिविर

    ​-10 फरवरी से शुरू होगा एमडीए अभियान, 43 लाख से अधिक आबादी को दवा खिलाने का लक्ष्य

    ​-स्कूलों में अंतिम तीन दिन लगेंगे बूथ, प्रधानाध्यापकों और पंचायती राज अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

    ​सीतामढ़ी। जिला स्वास्थ्य समिति और स्वास्थ्य विभाग ने जिले को हाथीपांव (फाइलेरिया) जैसी गंभीर बीमारी से मुक्त करने के लिए कमर कस ली है। आगामी 10 फरवरी से शुरू होने वाले सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान की सफलता को लेकर रविवार को वीबीडीएस कार्यालय में सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) और जिला स्वास्थ्य समिति के साझा सहयोग से एक मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान डीभीबीडीसीओ डॉ. रविन्द्र कुमार यादव ने बताया कि अभियान के तहत जिले की करीब 43,30,028 की विशाल आबादी को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
    ​14 दिनों का घर-घर अभियान और स्कूलों में विशेष बूथ
    अभियान की रणनीति को साझा करते हुए अधिकारियों ने बताया कि आगामी 11 फरवरी को जिले के सभी 3,174 आंगनबाड़ी केंद्रों पर मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। इन केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों की सीधी देखरेख में आम जन को दवा का सेवन कराया जाएगा। इसके साथ ही अगले 14 दिनों तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर दस्तक देंगी ताकि कोई भी व्यक्ति दवा सेवन से वंचित न रहे। अभियान के अंतिम तीन दिनों में जिले के 1,784 स्कूलों में विशेष बूथ स्थापित किए जाएंगे, जहाँ छात्र-छात्राओं को उनकी निगरानी में दवा खिलाई जाएगी।
    ​प्रशिक्षण और निगरानी के लिए पुख्ता इंतजाम:
    इस व्यापक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने जमीनी स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला स्तर पर स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को पहले ही विस्तृत प्रशिक्षण दिया जा चुका है, ताकि सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। दवा खिलाने के लिए कुल 1,672 दल बनाए गए हैं, जिसमें 3,344 दवा प्रशासकों की नियुक्ति की गई है। पूरे कार्य की मॉनिटरिंग के लिए 166 पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है।
    ​स्वस्थ दिखने वाले व्यक्तियों के लिए भी दवा अनिवार्य:
    कार्यशाला में डॉ. यादव ने स्पष्ट किया कि फाइलेरिया के लक्षण संक्रमण के कई वर्षों बाद उभरते हैं, इसलिए स्वस्थ दिखने वाले व्यक्तियों को भी यह दवा लेना अनिवार्य है। यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है और इसका मुख्य उद्देश्य शरीर में छिपे संक्रमण को शुरुआती दौर में ही नष्ट करना है। हालांकि, दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को इस दवा का सेवन नहीं करना है। इस मौके पर पिरामल के डीएम प्रभाकर कुमार, पी एल रोहित कुमार, सीएफएआर प्रतिनिधि सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleपिता 30 दिन पहले गुज़र गए और माँ 20 दिन पहले, दोनों बॉडी घर पर ही रहीं, पिता की 30 दिन और माँ की 20 दिन।
    Next Article सीतामढ़ी की अध्यक्षता में परिचर्चा भवन, सीतामढ़ी में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।
    admin

    Related Posts

    12 शिक्षक ब्लैकलिस्ट, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष भी शामिल

    February 10, 2026

    बिहार विधान परिषद में हंगामा, सत्ता-विपक्ष आमने-सामने

    February 10, 2026

    केएमपी एक्सप्रेसवे किनारे अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    February 10, 2026

    सरकारी अस्पतालों में सुधार: डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर रोक

    February 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    12 शिक्षक ब्लैकलिस्ट, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष भी शामिल

    By adminFebruary 10, 20260

    माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले के 12 शिक्षकों को काली सूची (ब्लैकलिस्ट) में डाल दिया…

    बिहार विधान परिषद में हंगामा, सत्ता-विपक्ष आमने-सामने

    February 10, 2026

    केएमपी एक्सप्रेसवे किनारे अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    February 10, 2026

    सरकारी अस्पतालों में सुधार: डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर रोक

    February 10, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (61)
    • Breaking News (293)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?