सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 6 मई 2026 को सुबह करीब 8 बजे मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक घर पर विधिवत छापेमारी की, जिसमें भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार यह छापेमारी सुबोध कुमार, निवासी थुम्मा, थाना रुन्नीसैदपुर के घर पर की गई। तलाशी के दौरान लगभग 40 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ। मौके से एक महिला और एक पुरुष सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुबोध कुमार, निवासी थुम्मा (रुन्नीसैदपुर) और जबीसा खातून, निवासी मझौलिया, थाना सोनबरसा, जिला सीतामढ़ी के रूप में हुई है।

बरामदगी

  • मादक पदार्थ (गांजा जैसा पदार्थ) – लगभग 40 किलोग्राम

पुलिस ने इस मामले में संबंधित थाना कांड दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क के अन्य कड़ियों की भी जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे रैकेट का खुलासा किया जा सकता है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version