सीतामढ़ी जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आवागमन को सुचारू करने, अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न चौक-चौराहों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में रोको-टोको अभियान के साथ-साथ सघन वाहन जांच की जा रही है। पुलिस टीमों द्वारा वाहनों की जांच कर आवश्यक दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है।

साथ ही, वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version